फैंस को अपशब्द कहने के बाद बेन स्टोक्स पर लगा जुर्माना; मिला एक डीमेरिट प्वाइंट

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम में मौजूद फैन को अपशब्द कहे थे।

Published: January 26, 2020, 10:25 AM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर फैन को अपशब्द कहने के मामले में सजा के तौर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डीमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया। आईसीसी ने फैसला दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन हुई घटना को मद्देनजर रखकर लिया।

आईसीसी ने शनिवार को स्टोक्स को खिलाड़ियों का कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी घोषित कर उनके खिलाफ सजा सुनाई। स्टोक्स पहले अपनी गलती के लिए माफी मांग चुके हैं। जिसके बाद स्टोक्स ने आईसीसी की दी गई सजा को भी स्वीकार किया।

चूंकि 24 महीनों के अंतराल के अंदर स्टोक्स का ये पहला अपराध है इसलिए उनके खाते में एक ही डीमेरिट अंक है। अगर 24 महीनों के अंदर उन्हें तीन और अंक मिलते हैं तो उन पर एक टेस्ट मैच का बैन लग सकता है, जैसा कि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा के साथ हुआ।

फैन को गाली देने के बाद इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स मुश्किल में, ICC ले सकती है बड़ा फैसला

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने स्टोक्स के बर्ताव की आलोचना की लेकिन उन्होंने फैन की हरकत को भी गलत बताया। वॉन ने ट्वीट किया, “जिस तरह से स्टोक्स ने व्यवहार किया वो पूरी तरह से गैर-पेशेवर था लेकिन क्या हम ये स्वीकार कर चुके हैं कि लोग क्रिकेट देखने आएंगे और खिलाड़ियों को कुछ भी अपशब्द कहेंगे?”

वॉन ने आखिर में कहा, “उसे सजा मिलेगी और मिलनी भी चाहिए लेकिन हम फैंस का खिलाड़ियों को अपशब्द कहना भी स्वीकार नहीं करेंगे।”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.