By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ben Stokes Is Great Human And Great Cricketer Says England Cricket Team Captain Eoin Morgan
कोलकाता के इस मैच के बाद खत्म होने को था करियर, इंग्लैंड के लिए 'महामानव' बन गया वही खिलाड़ी
इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का करियर कुछ साल पहले खत्म होने वाला था, लेकिन वह अब इंग्लैंड क्रिकेट का नायक है. उसे महामानव बताया जा रहा है.
लंदन: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने रविवार को आईसीसी विश्वकप के फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद कहा कि जिसने भी बेन स्टोक्स की जुझारू बल्लेबाजी को देखा है, उसे उनका अनुकरण करने की कोशिश करनी चाहिए. मैन ऑफ द मैच स्टोक्स ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 242 रन का पीछा करते हुए 84 रन की नाबाद पारी खेल कर मैच को टाई करवाया और फिर सुपर ओवर में भी तीन गेंद में आठ रन बनाये.
मोर्गन ले कहा, ‘‘पूरे मैच के दौरान जिस तरह की भावनाएं थी, उसने काफी अनुभवी तरीके से उसका सामना किया. इंग्लैंड में जो भी विश्व कप देख रहा था , उम्मीद है वह अगला बेन स्टोक्स बनने की कोशिश करेगा. मोर्गन ने कहा, ‘‘ऐसी परिस्थितियों से बाहर आना शानदार है. वह (स्टोक्स) महामानव की तरह है. उसने टीम की बल्लेबाजी क्रम को संभाले रखा.’’
वर्ल्ड कप के नतीजे पर ‘विवाद’, कीवी मीडिया ने कहा- छली गई हमारी टीम, हम थे ट्रॉफी के सही हकदार
तीन साल पहले कोलकाता में आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के कार्लोस बेथवेट ने स्टोक्स की गेंद पर लगातार छक्के लगाकर इंग्लैंड को जीत से महरूम कर दिया था जिसके बाद उनका करियर खत्म होने के कागार पर पहुंच गया था और मोर्गन भी इससे इत्तेफाक रखते है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बेन (स्टोक्स) के बारे में कई बार ऐसा कहा है. मुझे लगता है कि कोलकाता में जो हुआ था उसके बाद कई खिलाड़ियों का करियर खत्म हो जाता.’’
विश्व कप में हार से दुखी हो गया न्यूजीलैंड का यह क्रिकेटर, बच्चों को दी ये नसीहत
स्टोक्स दो साल पहले ब्रिस्टल के पब में हाथापाई करने के बाद विवादो में आ गये थे लेकिन इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ियों का विवादों से पुराना नाता रहा है. इयान बाथम को गांजा सेवन करने का दोषी पाया गया था जबकि एंड्रयू फ्लिंटाफ शराब के नशे में नाव लेकर समुद्र में उतर गये थे. मोर्गन ने कहा, ‘‘ऐसी परिस्थितियों से बाहर आना शानदार है. वह (स्टोक्स) महामानव की तरह है. उसने टीम की बल्लेबाजी क्रम को संभाले रखा.’’
Also Read:
-
जल्द घर लौटेंगे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, ICC ने किया खास इंतजाम
-
ENG vs NZ: इंग्लैंड की जीत से जगी पाकिस्तान की उम्मीदें, न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल होगी राह
-
Ashes में इंग्लैंड के बुरी तरह हारने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को धोया, जेफ्री बॉयकॉट ने सुनाई खरी-खरी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें