बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी से कमजोर नहीं हुई है इंग्लैंड की टीम: जॉस बटलर

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और पेसर जोफ्रा आर्चर अलग अलग कारणों से टी20 विश्व कप के लिए चुने गए 15 सदस्यीय इंग्लैंड स्क्वाड से बाहर हैं।

Published date india.com Published: October 5, 2021 2:55 PM IST
बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी से कमजोर नहीं हुई है इंग्लैंड की टीम: जॉस बटलर
बेन स्टोक्स, जॉस बटलर (File photo)

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर (Jos Buttler) का मानना है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के टीम में नहीं होने से इंग्लैंड की टीम कमजोर नहीं हुई है और वो इस महीने यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने की दावेदार में से एक है।

ऑलराउंडर स्टोक्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खुद को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम से अलग रखा था जबकि आर्चर चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।

स्टोक्स और आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड को वनडे विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और समीक्षकों का मानना है कि उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में नुकसान हो सकता है।

बटलर ने डेली मेल से कहा, “हम टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में एक हैं। मुझे पता है कि हम स्टोक्स और आर्चर को मिस करेंगे लेकिन आप टीम को देखें तो हमारी टीम में कई मैच विनर्स हैं।”

उन्होंने कहा, “लियाम लिविंगस्टोन हैं जिन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर किया। उनके अलावा टाइमल मिल्स भी हैं।”

इंग्लैंड ने 2016 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन फाइनल ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने स्टोक्स की ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। बटलर ने हालांकि इसे इतिहास करार दिया।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

–आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.