PHOTOS: भुवनेश्वर-नूपुर का ग्रैंड रिसेप्शन, सज-धजकर पहुंची कोहली एंड कंपनी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में नूपुर नागर के साथ सात फेरे लिए.

Published date india.com Updated: December 6, 2017 12:21 PM IST
bhuvneshwar kumar and nupur nagar reception in delhi | PHOTOS: भुवनेश्वर-नूपुर का ग्रैंड रिसेप्शन, सज-धजकर पहुंची कोहली एंड कंपनी
भुवनेश्वर कुमार की शादी का रिसेप्शन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में नूपुर नागर के साथ सात फेरे लिए. इस जोड़े ने दिल्ली के ताज होटल में ग्रैंड रिसेप्शन दिया. जिसमें भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने शिरकत की.

रिसेप्शन में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, मुरली विजय, शिखर धवन, इशांत शर्मा और रवि शास्त्री यहां पहुंचे. उनके अलावा सुनील गावस्कर, आशीष नेहरा ने भी शिरकत की. बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना भी रिसेप्शन कार्यक्रम में मौजूद रहे. यह भी पढ़ें; जहीर खान की शादी में दिल खोलकर नाचे आशीष नेहरा, देखें वीडियो

फोटो साभार-ट्विटर

फोटो साभार-ट्विटर

भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर के साथ तस्वीर क्लिक करवाते कप्तान विराट कोहली.

चेतेश्वर पुजारा ने नए जोड़े के साथ एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

चेतेश्वर पुजारा ने नए जोड़े के साथ एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

reception 4

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पत्नी आएशा मुखर्जी के साथ शिखर धवन रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी 23 नंवबर को शादी के बंधन में बंध गए. जहां तेज गेदबांज जहीर खान ने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की वहीं भुवनेश्वर कुमार ने पेशे से इंजीनियर नूपुर नागर से विवाह रचाया था. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और नूपुर की शादी मेरठ के ब्रेवरा होटल में हुई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.