Big Bash League 2020-21: टी20 क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लागू किए 3 नए नियम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि इन नए नियमों से खेल में आने वाले बदलाव को फैंस पसंद करेंगे

Published: November 16, 2020, 1:52 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू बिग बैश लीग (Big Bash League 2020-21) टी20 क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए आगामी सीजन में 3 नए नियमों का इस्तेमाल किया जाएगा. बीबीएल (BBL-19) के 10वें सीजन की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी.

आइए जानते हैं बीबीएल के आगामी एडिशन में लागू होने वाले नियमों के बारे में:-

एक्स फैक्टर

टीमों को मैच में 10वें ओवर के बाद एक एक्स फैक्टर (X-Factor) खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति होगी जो एक बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षण टीम में एक गेंदबाज की जगह लेगा जिसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं की हो. क्रिकेट के पारंपरिक नियमों के अनुसार स्थानापन्न खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण कर सकता है लेकिन उसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी की इजाजत नहीं होती.

पावर सर्ज

दूसरा नियम पावर सर्ज (Power Surge) से जुड़ा है. पावर सर्ज दो ओवर का पावर प्ले होगा जिसे बल्लेबाजी टीम पारी के आखिरी 10 ओवरों के दौरान कभी भी ले सकती है. इस दौरान 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ दो क्षेत्ररक्षकों को रखने की स्वीकृति होगी. पावर सर्ज को जगह देने के लिए प्रत्येक पारी की शुरुआत में होने वाले छह ओवर के पावर प्ले को घटाकर चार ओवर का कर दिया गया है.

बैश बूस्ट

एक अन्य नियम बोनस प्रतियोगिता अंक से जुड़ा है जिसे ‘बैश बूस्ट’ (Bash Boost) कहा गया है. यह दूसरी पारी के 10 ओवर होने के बाद उस टीम को दिया जाएगा जिसने 10 ओवर के बाद अधिक स्कोर बनाया होगा.

नए बदलावों से रन बनाने को प्राथमिकता मिलेगी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के बिग बैश लीग के प्रमुख एलिस्टेयर डोबसन ने सोमवार को बयान में कहा, ‘नए बदलावों से रन बनाने को प्राथमिकता मिलेगी, क्रिकेट रोमांचक होगा, नई रणनीति लागू होंगी और सुनिश्चित होगा कि पूरे मैच के दौरान प्रतिस्पर्धा बनी रहे. हमें यकीन है कि इन नए नियमों से खेल में आने वाले बदलाव को हमारे प्रशंसक पसंद करेंगे.’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.