एबी डीविलियर्स को मिला बड़ा कांट्रैक्‍ट, आगामी सीजन में...

एबी डीविलियर्स ने बीते साल आईपीएल के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था।

Published date india.com Updated: October 1, 2019 11:34 AM IST
Ab de Villiers © Twitter ABdeVilliers17
Ab de Villiers © ABdeVilliers17 / Twitter

साउथ अफ्रीका के दिग्‍गज बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स को बिग बैश लीग (BBL) से एक बड़ा कांट्रैक्‍ट मिला है। बीबीएल फ्रेंचाइजी ब्रिसबेल हीट ने उन्‍हें आगामी सीजन के लिए साइन किया है।

पढ़ें:- IPL 2020 Auction, Date, Shedule: बीसीसीआई ने जारी किया नीलामी का बजट व शेड्यूल

एबी डीविलियर्स ब्रेसबेन की टीम में न्‍यूजीलैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज ब्रेंडन मैक्‍कुलम की जगह लेंगे। मैक्‍कुलम ने बीते दिनों टी20 क्रिकेट से भी संन्‍यास ले लिया था।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बताया गया है कि एबी डीविलियर्स आगामी सीजन के दूसरे हिस्‍से में ब्रिसबेन हीट के साथ जुड़ेंगे। डीविलियर्स ने कहा, “ऐसा वक्‍त आता है जब आप खेलने के इच्‍छुक होते हो लेकिन आपको संन्‍यास लेना पड़ता है। इसके बाद आप अपने घर पर रहना चाहते हो। आप घर पर समय बिताते हो और वो वक्‍त निकल जाता है। ऐसे में इस वक्‍त मैं काफी चूजी (चयनात्‍मक) हो गया हूं। अब मेरा शरीर भी बुढ़ा हो रहा है। मैं बहुत ज्‍यादा क्रिकेट खेल पाने की स्थिति में नहीं हूं।”

पढ़ें:- कमलेश नागरकोटी इमरजिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल

डीविलियर्स ने कहा, “क्रिसमस के वक्‍त मैं अपने घर पर रहना चाहता हूं, लेकिन मैं ब्रिसबेन हीट के साथ जुड़ने के लिए मना भी नहीं कर पाया। ये दुनिया के सबसे अच्‍छे टूर्नामेंट में से एक है, जिनके बारे में मैं जानता हूं।”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.