ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा (Adam Zampa) पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस स्पिन गेंदबाज पर यह बैन विरोधी टीम के खिलाड़ी के साथ गाली गलौज करने पर लगा है. इसके अलावा उन पर 2500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है. जाम्पा ने 29 दिसंबर को खेले गए बिग बैश लीग (Big Bash League) के एक मैच में यह गलती की, जो स्टंप्स माइक में लगे कैमरे में कैद हो गई.
जांपा इस टी20 लीग में मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) के लिए खेल रहे हैं. अपना पिछले मैच में वह सिडनी थंडर्स (Sydney Thandars) के खिलाफ खेल रहे थे. इस दौरान पारी के 16वें ओवर में कैलम फर्ग्यूसन के एक शॉट पर अपशब्द बड़बड़ाने लगे. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है.
जांपा से यह गलती तब हुई, जब सिडनी थंडर की पारी के 16वां ओवर चल रहा था. इस दौरान फर्ग्यूसन ने जांपा की एक गेंद पर कट किया और रन के लिए दौड़ पड़े. थंडर के बल्लेबाज विकेटों के बीच दौड़ रहे थे. इस दौरान जांपा के मुंह से अपशब्द निकल गए, जो स्टम्प्स माइक में कैद हो गए. जांपा ने इस सीजन अभी तक 7 विकेट अपने नाम किए हैं.
इनपुट: IANS
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.