बड़ा सवाल: अगली सीरीज में कौन हो टीम इंडिया का विकेटकीपर? एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय

पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया, किरण मोरे और दीप दासगुप्ता का मानना है कि पंत को अभी काफी सुधार करने की जरूरत है.

Published date india.com Published: September 11, 2018 6:57 PM IST
बड़ा सवाल: अगली सीरीज में कौन हो टीम इंडिया का विकेटकीपर? एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय

नई दिल्ली: ऋषभ पंत की इंग्लैंड में विकेटकीपिंग अच्छी नहीं रही और पूर्व भारतीय विकेटकीपरों का मानना है कि उन्हें टेस्ट स्तर का भरोसेमंद विकेटकीपर बनने के लिये अभी काफी सुधार करने की जरूरत है. इस 20 वर्षीय विकेटकीपर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की छह पारियों में 76 बाई रन दिये. हालांकि, इनमें से 20-25 रन उनकी गलती के कारण नहीं गये.

पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया, किरण मोरे और दीप दासगुप्ता का मानना है कि पंत को अभी काफी सुधार करने की जरूरत है. इसके साथ ही उनका मानना है कि चयनकर्ताओं की युवा विकेटकीपरों को लेकर स्पष्ट नीति होनी चाहिए क्योंकि ऋद्धिमान साहा का अभी अगले तीन या चार महीने तक खेलना संभव नहीं है.

मोंगिया ने कहा, ‘‘वह (पंत) अभी नया है और मुझे लगता है कि आईपीएल फॉर्म के आधार पर खिलाड़ी का चयन करना गलत नीति है. विकेटकीपिंग के उनके बेसिक्स सही नहीं हैं. मेरी चिंता यह है कि अगर वह इंग्लैंड में स्पिनरों के सामने विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहा है तो उसे उप महाद्वीप में चौथे या पांचवें दिन काफी समस्या होगी.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

INDvsENG: लोकेश राहुल ने सुनील गावस्कर के इतिहास को दोहराया, सालों पहले दिखा था ऐसा कारनामा

मोंगिया से पूछा गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में किसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए तो उन्होंने पार्थिव पटेल का नाम लिया. उन्होंने कहा, ‘‘पार्थिव दक्षिण अफ्रीका में दूसरा विकेटकीपर था. वह कैसे योजना से बाहर हो गया पता नहीं है. मुझे लगता है कि उन्हें पार्थिव को आजमाना चाहिए लेकिन यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है. मैं नहीं जानता कि एनसीए में युवा विकेटकीपरों के लिये लंबी अवधि के शिविर क्यों नहीं लगाये जाते हैं.’’

INDvsENG: एलिस्टर कुक ने जसप्रीत बुमराह को कहा ThankYou, शतक के बाद बतायी वजह

मोंगिया जहां पार्थिव की वापसी चाहते हैं वहीं दीप दासगुप्ता का मानना है कि चयनकर्ता आगामी सीरीज के लिये अनुभव को तरजीह दे सकते हैं. दासगुप्ता ने कहा, ‘‘ऋषभ पंत अभी युवा है और उसे अच्छी तरह से तैयार करने की जरूरत है. विकेटकीपिंग में उसे अभी काफी विभागों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन मैं नहीं चाहता कि किसी खिलाड़ी को एक सीरीज के बाद बाहर किया जाए.’’

दासगुप्ता से पूछा गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिये वह किसे विकेटकीपर चुनना चाहेंगे उन्होंने इसे मुश्किल सवाल बताया. उन्होंने कहा, ‘‘पार्थिव ने हाल में दलीप ट्रॉफी मैच में 80 रन बनाये. पार्थिव या डीके (दिनेश कार्तिक) की क्या संभावनाएं हैं, आप जानते हैं. इसलिए अगर आप अगले छह मैचों (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट सहित) की बात कर रहे हैं तो फिर इन दोनों को मौका देने में मुझे कोई गुरेज नहीं.’’

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बदल दी टीम, 5 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष किरण मोरे का मानना है कि पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और मौका देना चाहिए. मोरे ने कहा, ‘‘मैं उसे एक और टेस्ट मैच में मौका देना चाहूंगा. उसने कोई कैच नहीं टपकाया, हालांकि उसने काफी बाई रन दिये. वह प्रतिभाशाली है. उम्मीद है इससे उसकी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं होगी.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.