ब्राजील के किशोर खिलाड़ी पर सिटी की नजर

अंडर-16 टीम स्काई ब्लूज के लिए न्यूकास्टल के खिलाफ खेले गए मैच में गोल भी दागा था।

Published date india.com Published: October 18, 2015 4:51 PM IST
Brazilian teenager sight of the City | ब्राजील के किशोर खिलाड़ी पर सिटी की नजर

इंग्लिश प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम मैनचेस्टर सिटी ने ब्राजील के 15 वर्षीय खिलाड़ी विक्टर माउरा को क्लब के साथ प्रशिक्षण लेने और मिडफील्डर के तौर पर खेलने के अवसर देने के लिए आमंत्रित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 15 वर्षीय विक्टर टीम के लिए 10 दिन के ट्रायल में हिस्सा लिया था और इस महीने की शुरुआत में क्लब की अंडर-16 टीम स्काई ब्लूज के लिए न्यूकास्टल के खिलाफ खेले गए मैच में गोल भी दागा था।

विक्टर अभी कोरिंथियन्स की युवा अकादमी का हिस्सा हैं और जनवरी में क्लब के साथ अपना पहले पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैंकोरिंथियन्स के निदेशक अगस्तो मेलो ने कहा, “उनका इरादा हमारे युवा खिलाड़ियों पर नजर बनाए रखने का है।”मेलो के अनुसार कोरिथियन्स को भी क्लब के साथ संबंध बनाकर काफी फायदा होने की उम्मीद है। यह भी पढ़े – मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को 3-0 से हराया

मेलो ने कहा, “हम देखना चाहते हैं कि वह किस तरह से अपने खिलाड़ियों का विकास करते हैं और हमारे प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए अपने अनुभव का किस तरह से इस्तेमाल करते हैं।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.