महिला क्रिकेट टीम के कायल ब्रेट ली बोले-भारतीय टीम को फाइनल में जाने से रोकने लिए करना होगा ये काम

16 साल की बल्लेबाज शेफाली वर्मा और अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.

Published date india.com Published: March 3, 2020 12:16 PM IST
महिला क्रिकेट टीम के कायल ब्रेट ली बोले-भारतीय टीम को फाइनल में जाने से रोकने लिए करना होगा ये काम
Indian Women Cricket Team @twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. भारत ने ग्रुप स्टेज पर अपने सभी चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. युवा ओपनर शेफाली वर्मा और अनुभवी स्पिनर पूनम यादव ने अब तक सराहनीय प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारत पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा और इसका कारण उन्होंने टीम में 16 साल की शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी को बताया.

विराट कोहली को मिला इंजमाम उल हक का साथ, बोले- जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 70…

शेफाली के अलावा मौजूदा टूर्नामेंट में अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव ने भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ग्रुप चरण में अपने सभी चारों मैच जीतकर शीर्ष पर रही और गुरुवार को यहां सेमीफाइनल खेलेगी.

आईसीसी ने ली के हवाले से कहा, ‘वे कभी फाइनल में नहीं पहुंचे हैं लेकिन पहले जो टीमें देखी हैं यह उनकी तुलना में भारत की बिल्कुल अलग टीम है. उनके पास शेफाली वर्मा और पूनम यादव जैसी मैच विजेता हैं जो गेंद और बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हमें हमेशा से पता था कि उनके पास दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं लेकिन अब हरमनप्रीत कौर के पास ऐसी खिलाड़ी हैं जो बड़े खिलाड़ियों का साथ देती हैं और उनके विफल रहने पर योगदान देती हैं.’ ली का मानना है कि विरोधी टीम विशेष प्रयास करके ही भारत को पहली बार फाइनल में जगह बनाने से रोक सकती है. उन्होंने कहा, ‘वे पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में जाएंगे और बेहतरीन टीम ही उन्हें फाइनल में जगह बनाने से रोक सकती है.’

21 वर्षीय पेसर इशान पोरेल की अंदर आती गेंदों पर विराट कोहली भी हो सकते हैं आउट’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टूर्नामेंट में अब तक 47, 46, 39 और 29 रन की पारी खेल चुकी शेफाली की तारीफ करते हुए ली ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा करेगी. ली ने कहा, ‘शेफाली वर्मा ने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है, वह भारतीय बल्लेबाजी में नई उर्जा लेकर आई है और उसे खेलते हुए देखना बेहतरीन है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.