By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ca Wants To Conduct A Five Test Series Between India And Australia
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज कराना चाहती है CA
तय शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर लगे ब्रेक के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित करने की योजना बना रही है। सीए के सीईओ केविन रॉबर्ट्स चाहते हैं कि साल के आखिर में भारत के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हो।
रॉबर्ट्स ने वीडियो कॉल के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, “आने वाले सीजन में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर कोई भी निश्चितता नहीं है, लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि बीसीसीआई और सीए के रिश्ते काफी मजबूत हैं।”
उन्होंने कहा, “हमने भविष्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की इच्छा जाहिर की है। ये ऐसी चीज है जिसे लेकर हम दोनों प्रतिबद्ध हैं। सवाल ये है कि क्या हम इसे 2023 की कार्यक्रम से पहले अस्तित्व में ला सकते है या नहीं।”
उन्होंने कहा, “हम नहीं जानते कि अगले सीजन को लेकर क्या है लेकिन निश्चित तौर पर बदलते परिवेश में हम इसकी संभावना से तब तक इनकार नहीं कर सकते जब तक हम इसके समय के करीब नहीं पहुंच जाते।”
दरअसल तय शेड्यूल के हिसाब से भारत को इस दौरे पर चार टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं, लेकिन नवंबर में शुरू होने वाली इस सीरीज में एक टेस्ट मैच और जोड़ा जा सकता है। बीसीसीआई के साथ अपने संबंधों को मजबूत बताते हुए रॉबर्ट्स ने कहा है कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की संभावना है, लेकिन अभी इस समय कुछ भी निश्चित नहीं है।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें