भारतीय चयनकर्ता के इंटरव्यू में पूछा गया ये सवाल- ‘महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में आपकी

बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह नियुक्त किया है।

Published date india.com Updated: March 4, 2020 8:06 PM IST
email india.com By PTI email india.com
भारतीय चयनकर्ता के इंटरव्यू में पूछा गया ये सवाल- ‘महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में आपकी
महेंद्र सिंह धोनी (IANS)

मदन लाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता पद के पांचों उम्मीदवारों से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के भविष्य से जुड़ा सवाल पूछा।

चयनकर्ता पद के लिए लगभग 40 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमें से सीएसी ने लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, वेंकटेश प्रसाद, राजेश चौहान, सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को बुधवार को साक्षात्कर के लिए बुलाया था। इन सभी से पूछा गया, ‘‘भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में अपकी क्या राय है?’’

धोनी जुलाई में हुए आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से टीम से बाहर चल रहे है। धोनी हालांकि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की अगुवाई करेंगे।

इंग्लैंड की कप्तान ने कहा- अगर बारिश से रद्द होते हैं मैच तो ये टूर्नामेंट के लिए शर्मनाक बात

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, सीएसी ने सभी से धोनी के भविष्य को लेकर एक ही प्रश्न पूछा। साथ ये भी पूछा कि क्या वो इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के लिए चुनेंगे।’’

ये पता चला है कि बीसीसीआई चाहता है कि चयन समिति का धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर रूख स्पष्ट हो। सूत्र ने कहा, ‘‘धोनी का मामला संवेदनशील और पेचीदा है इसलिए इस प्रश्न को पूछने की जरूरत थी।’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.