चटगांव: बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं, साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में सफलता के लिए देशवासियों से दुआ करने के लिए कहा। वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, मुशफिकुर ने साथी खिलाड़ियों महमुदुल्ला, ताइजुल इस्लाम और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अधिकारियों के साथ दामपारहा पुलिस लाइन मस्जिद में शनिवार को ईद की नमाज अदा करने गए। यह भी पढ़े:लॉर्ड्स टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 405 रनों से हराया
नमाज के बाद होटल लौटकर मुशफिकुर ने पत्रकारों से कहा कि वह देश में रहते हुए पहली बार ईद के मौके पर अपने परिजनों से दूर हैं। मुशफिकुर के साथ सिर्फ उनकी पत्नी साथ थीं।
मुशफिकुर ने कहा, “ईद से पहले हमने एकदिवसीय श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया। हम ईद के बाद टेस्ट सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिसके लिए हमें देशवासियों की दुआओं की जरूरत है।” उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश करियर में पहली बार रिकॉर्ड चार एकदिवसीय श्रृंखलाएं जीत चुका है। बांग्लादेश जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली चार एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत हासिल करने में सफल रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.