बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का अनुभव टीम को 2019 विश्वकप की तैयारी के लिए मदद करेगा. अगला विश्व कप भी इंग्लैंड में खेला जाएगा जहां चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जा रही है. बांग्लादेश ने सभी को हैरान करते हुए इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
बांग्लादेश के अखबार-डेली स्टार ने मुर्तजा के हवाले से लिखा है, टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा सीखने वाला रहा है. इस तरह की परिस्थितियां उनके लिए नई हैं. मैं चाहता हूं कि वह इसका लुत्फ उठाएं और जितना हो सकें सीखें ताकि दो साल बाद जब वह यहां विश्व कप के लिए आएं तो परिस्थितियों से वाकिफ हों और अच्छा प्रदर्शन कर सकें.
न्यूजीलैंड के ऊपर जीत के बारे में मुर्तजा ने कहा कि जब हम यहां आए थे तब हमने इसके बारे में नहीं सोचा था. यह बात हमारे दिमाग में तब आई जब हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की. हां, अब हम उस पड़ाव पर हैं जो हमारे लिए बहुत बड़ा है. लेकिन हम किसी तरह के अतिरिक्त दबाव में नहीं हैं.
हम आराम करने के बाद सेमीफाइनल में जाना चाहते हैं. अभ्यास में भी कुछ अतिरिक्त नहीं करना चाहते.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.