WPL 2026 schedule: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा पहला मैच, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भिड़ंत

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:November 29, 2025 12:44 PM IST

WPL 2026 full Schedule: इस बार डब्ल्यूपीएल 28 दिन तक चलेगा और इसमें 22 मैच खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का आयोजन दो स्थानों पर किया जाएगा. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे.

Women's Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का पहला मैच हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. इस साल डब्ल्यूपीएल का फाइनल पहली बार वीकेंड पर नहीं होगा.

Advertising
Advertising

इस बार प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार (5 फरवरी) को खेला जाएगा. ऐसा पुरुषों के टी20 विश्व कप से टकराव से बचने के लिए किया गया है जो उसी सप्ताह भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है.

डब्ल्यूपीएल 28 दिन तक चलेगा

इस बार डब्ल्यूपीएल 28 दिन तक चलेगा और इसमें 22 मैच खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का आयोजन दो स्थानों पर किया जाएगा. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले 11 मैच खेले जाएंगे. इसमें 10 और 17 जनवरी को होने वाले दो-दो मैच भी शामिल हैं. इसके बाद लीग वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जहां शेष 11 मैच खेले जाएंगे. इसमें दो फरवरी को एलिमिनेटर और पांच फरवरी को होने वाला फाइनल शामिल है.

यह पहली बार है जब डब्ल्यूपीएल जनवरी-फरवरी में खेला जाएगा. पिछले तीन टूर्नामेंट आईपीएल से ठीक पहले फरवरी-मार्च में आयोजित किए गए थे. प्रतियोगिता के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है तथा पांचों टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स डबल राउंड-रॉबिन में एक-दूसरे के साथ दो बार खेलेंगी,

लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी.

डब्ल्यूपीएल चौथे सत्र का कार्यक्रम इस प्रकार है (नवी मुंबई में)

9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स

13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स

17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वडोदरा में खेले जाने वाले मैच

19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स

24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

एक फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

एलिमिनेटर: तीन फरवरी; फाइनल: पांच फरवरी (दोनों वडोदरा में)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें