UTT 4: अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 4 के पहले मैच में चेन्नई लायंस से भिड़ेगी पुनेरी पलटन

Ultimate Table Tennis: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई लायंस सीजन 4 के शुरुआती मुकाबले में पुनेरी पलटन टेबल टेनिस के खिलाफ मुकाबले से अपने खिताब बचाव अभियान की शुरुआत करेगी. यह लीग 30 जुलाई तक चलेगी.

Published date india.com Updated: July 12, 2023 8:59 PM IST
Ultimate Table Tennis league
Ultimate Table Tennis league

अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग (UTT) का बहुप्रतीक्षित चौथा सीजन गुरुवार से पुणे के महालुंगे-बालेवाड़ी में स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने आगाज को तैयार है. चौथे सीजन में 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित कुल 36 खिलाड़ी 18 दिनों के रोमांचक एक्शन में शामिल होंगे. इनमें 14 टेबल टेनिस खिलाड़ी ओलंपिक खेल चुके हैं, जबकि नौ खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दमखम दिखा चुके हैं.

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई लायंस सीजन 4 के शुरुआती मुकाबले में पुनेरी पलटन टेबल टेनिस के खिलाफ मुकाबले से अपने खिताब बचाव अभियान की शुरुआत करेगी. यह लीग 30 जुलाई तक चलेगी. चेन्नई लायंस की चुनौती का अगुवाई शीर्ष भारतीय टेबल टेनिस स्टार अचंता शरथ कमल करेंगे.

भारत की सबसे बड़ी महिला स्टार मनिका बत्रा भी सीजन 4 का प्रमुख आकर्षण हैं और बेंगलुरु स्मैशर्स का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. अनुभवी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने कहा कि चौथे सत्र से खिलाड़ियों को सितंबर में हांग्झोउ में होने वाले एशियाई खेलों से पहले मैच अभ्यास करने का बेहतरीन मौका मिलेगा.

इस लीग की चार साल के अंतराल के बाद वापसी हो रही है. सत्र के शुरूआती मुकाबले में पिछली विजेता चेन्नई लायंस की टीम पुनेरी पलटन से भिड़ेगी.

शरत ने बुधवार को टूर्नामेंट पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” यूटीटी चार साल के अंतराल के बाद वापसी कर रहा है. इस लीग से हमें अच्छा अनुभव मिला है. इस साल हमें कुछ बहुत प्रतिस्पर्धी टेबल टेनिस देखने की उम्मीद है. कई युवा खिलाड़ियों को इस यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिलता है. यूटीटी ने हमें वह आत्मविश्वास और अनुभव हासिल करने में मदद की है जिसकी हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूरत है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.