By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Chennai Super Kings Chennai Vs Kings Xi Punjab Playing Xi Ipl 2019
IPL 2019: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव, इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी
चेन्नई और पंजाब के बीच एम. चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला जायेगा.
नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2019 का 18वां मुकाबला खेला जायेगा. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई फॉर्म में हैं. हालांकि उसे पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर पंजाब ने पिछले मैच में जीत हासिल की थी. हालांकि पॉइंट टेबल में दोनों टीमें बराबरी पर हैं. अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो संभवत: दोनों ही टीमें बदलाव करेंगी. चेन्नई के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चोटिल हो गए हैं. लिहाजा उनकी जगह मिचेल सेंटनर को मौका मिल सकता है.
धोनी निश्चित तौर पर चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे. वो इस मुकाबले के लिए सेंटनर को मौका दे सकते हैं. वहीं ओपनिंग में अंबाती रायडू के साथ शेन वॉटनस आ सकते हैं. जबकि नंबर 3 पर सुरेश रैना और फिर केदार जाधव बैटिंग के लिए आ सकते हैं. रविन्द्र जडेजा को भी मौका मिल सकता है. बॉलिंग अटैक पर नजर डालें तो दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर अहम साबित होंगे. इस मुकाबले में हरभजन सिंह को बतौर स्पिनर मौका मिल सकता है.
KKR के खिलाफ मिली हार के बाद निराश कोहली, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार
पंजाब की टीम में क्रिस गेल की वापसी हो सकती है. वो लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. जबकि मयंक अग्रवाल और सरफराज खान को भी मौका दिया जा सकता है. डेविड मिलर, मनदीप सिंह और सैम कर्रन मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा होंगे. कर्रन ने पिछले मुकाबले में ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था. बॉलिंग अटैक पर नजर डालें तो मजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी और रविचन्द्रन अश्विन अहम होंगे.
प्रोबेल प्लेइंग इलेवन –
चेन्नई सुपर किंग्स : अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर.
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कर्रन, रविचन्द्रन अश्विन (कप्तान), मुर्गन अश्विन, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान.
Also Read:
-
Team India's Probable Playing XI: पहले टी20 में ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग-11, कटक में कांटे की टक्कर
-
IND vs PAK Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, अर्शदीप के आने से किसका कटेगा पत्ता?
-
IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए 8 साल बाद प्लेइंग XI में लौटा खूंखार गेंदबाज, पलक झपकते ही कर देता बल्लेबाज का काम तमाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें