नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2018 के फाइनल मैच में जीत हासिल की. रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पूरे सीजन में दमदार प्रदर्शन दिखाया. इस जीत के बाद चेन्नई और उसके खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की ईनामी राशि मिली है. वहीं हैदराबाद दूसरे नंबर पर रही. इसलिए उसे चेन्नई से कम ईनामी राशि मिली.
चेन्नई ने आईपीएल 2018 में हैदराबाद के खिलाफ 4 मैच खेले. इस दौरान चारों मैच चेन्नई ने जीते. फाइनल में जीत हासिल करने के बाद चेन्नई को 20 करोड़ रुपये की ईनामी राशि मिली है. आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने मैच के बाद चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को 20 करोड़ का चेक दिया. इसके अलावा धोनी को ‘नई सोच सीजन अवॉर्ड’ दिया गया. इसके लिए धोनी को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया और एक लाख रुपये का एक चेक भी दिया गया. टीम के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. इसके लिए उन्हें 5 लाख रुपये का चेक दिया गया.
सुरेश रैना ने ‘बुलेट’ की रफ्तार से आ रही गेंद को रोक किया कमाल, मिला ये खास खिताब
हैदराबाद आईपीएल 2018 में दूसरे नंबर पर रही. इसलिए टीम के कप्तान केन विलियमसन को 12 करोड़ 50 लाख का चेक दिया गया. इसके साथ ही विलियमसन को ऑरेंज कैप के लिए 10 लाख रुपये का चेक दिया गया. विलियमसन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी रिषभ पंत को इमरजिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए 10 लाख रुपये का चेक दिया गया. इसके साथ ही पंत को ‘स्टाइलिस प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया, जिसके लिए 10 लाख रुपये का चेक दिया गया. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी एंड्रुय टाय को पर्पल कैप के लिए 10 लाख रुपये का चेक दिया गया.
विलियमसन ने बताई चेन्नई की खासियत, हार के बाद इस खिलाड़ी को बताया घातक
बता दें कि आईपीएल 2018 का फाइनल मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोक 178 रन बनाए. इस दौरान केन विलियमसन ने 47 रन और यूसुफ पठान ने 45 रन की अहम पारी खेली. इसके जवाब में चेन्नई ने 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए शेन वॉटसन ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.