By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Chennai Super Kings Vs Kings Xi Punjab Match Preview Pune Ipl2018
पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को हराना जरूरी, इसके साथ करना होगा ये काम
चेन्नई और पंजाब के बीच पुणे में मैच खेला जायेगा.
नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच पुणे में मैच खेला जायेगा. यह मुकाबला पंजाब के लिए काफी अहम होगा. क्यों कि उसे आईपीएल 2018 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी होगा. इसलिए वह चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगा. बेहतरीन शुरुआत के बाद पंजाब की टीम राह भटक गई है और अब उसे अंतिम चार में जाने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में हर हाल में जीत ही चाहिए.
अहम बात यह है कि पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को 53 रन से ज्यादा के अंतर से हराना होगा. इसके साथ ही दिल्ली डेयरडेयरडेविल्स का मुंबई इंडियन्स को हराना जरूरी होगा.
पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है. क्रिस गेल ने उनका कुछ साथ जरूर दिया था लेकिन अब उनका बल्ला भी शांत ही हो गया. एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, युवराज सिंह मध्यम क्रम को संभालने में विफल रहे हैं. करुण नायर ने जरूर टीम की जिम्मेदारी ली है लेकिन बीते दो मैचों में वो भी शांत रहे हैं.
मुंबई के खिलाफ दिल्ली को मिलेगी कड़ी चुनौती, पढ़ें किस तरह ‘प्लेऑफ’ में पहुंच सकती है टीम
गेंदबाजी में टीम का आक्रमण मुजीब उल रहमान के बिना अधूरा है. हालांकि कप्तान ने अश्विन ने जिम्मेदारी ली है लेकिन दूसरे छोर से सफल नहीं हो पाए हैं. तेज गेंदबाजों में सिर्फ एंड्रयू टाई ही अपना प्रभाव छोड़ सके हैं.
वहीं दूसरी तरफ चेन्नई को अपने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घर में 34 रनों से हरा दिया था. चेन्नई का प्रदर्शन पूरे सीजन शानदार रहा है. अंबाती रायुडू ने उसके लिए लगातार रन बनाए हैं. शेन वॉटसन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनका बखूबी साथ दिया है.
VIDEO: मनीष पांडे ने पकड़ा कैच, फिर भी हैदराबाद के हाथ से फिसल गया मैच
मध्यक्रम में सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छे से टीम को संभाला है और शीट एंकर का रोल निभाया है. निचले क्रम में ड्वेन ब्रावो के रूप में बड़े शॉट खेलने वाला खिलाड़ी दो बार की इस विजेता के पास है.
गेंदबाजी में धोनी ने जिसको मौका दिया उसने कप्तान को निराश नहीं किया. चाहे वो दीपक चहर हों, चाहे के.एम. आसिफ या लुंगी एन्गिडी. शार्दूल ठाकुर तो उसके लिए लगातार जिम्मेदारी निभा रहे हैं. स्पिन में टीम का जिम्मा हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और कर्ण शर्मा के कंधों पर है. पंजाब के खिलाफ किसे मौका मिलता है यह मैच के दिन ही पता चलेगा.
संभावित प्लेइंग इलेवन :
चेन्नई सुपरकिंग्स : शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, एम.एस धोनी, सैम बिलिंग्स, रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी.
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, करुण नायर, युवराज सिंह/ मनोज तिवारी, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, रविनचन्द्रन अश्विन, एंड्रुय टाय, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें