CSKvsMI: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी की मुंबई के खिलाफ वापसी

चेन्नई और मुंबई की टीम पहले क्वालिफायर के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है.

Published date india.com Updated: May 7, 2019 4:32 PM IST
IPL 2020, IPL 2020 updates, IPL 2020 news, Chennai Super Kings, Chennai Super Kings updates, Chennai Super Kings news, Chennai Super Kings fixtures, Coronavirus, Coronavirus news, Coronavirus updates, Cricket News, COVID-19, MS Dhoni, MS Dhoni news
Image: IANS

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल 2019 का पहला क्वालिफायर मैच खेला जायेगा. मंगलवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन जीत हासिल करना चाहेगी. इस मैच में जीत हासिल करने वाली सीधे फाइनल में पहुंचेगी. जबकि हार का सामना करने वाली टीम को एक और मौका दिया जायेगा. इस मुकाबले के लिए चेन्नई प्लेइंग इलेवन बदलाव करेगी. केदार जाधव चोटिल होने की वजह से बाहर हैं. वहीं मुंबई भी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी.

क्वालिफायर मैच चेन्नई के होम ग्राउंड में खेला जायेगा. इसलिए यहां स्पिनर्स को मौका मिलेगा. जबकि बैटिंग में मुरली विजय या ध्रुव शोरे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. केदार जाधव चोटिल होने की वजह से बाहर हैं. इसलिए मिडिल ऑर्डर में ध्रुव को मौका मिल सकता है. अगर ध्रुव को मौका नहीं मिला तो उनकी मुरली टीम के हिस्सा हो सकते हैं. मुरली को ओपनिंग स्लॉट में जगह देकर बाकि खिलाड़ियों के बैटिंग ऑर्डर को बदला जा सकता है. चेन्नई का ग्राउंड स्पिनर्स को हेल्प करेगा. इसलिए इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रविन्द्र जडेजा अहम हिस्सा होंगे.

World Cup 2019: क्रिस गेल के फैन्स के लिए खुशखबरी, वेस्टइंडीज ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई की बात करें तो बैटिंग में संभवत: कोई बदलाव नहीं होगा. टीम ओपनिंग के लिए क्विंटन डीकॉक को मौका दे सकती है. जबकि सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बैटिंग कर सकते हैं. इसके अलावा ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड भी प्लेइंग इलेवन के हिस्सा होंगे. बॉलिंग ऑलराउंडर अनुकूल रॉ़य को मौका मिल सकता है. इसके अलावा राहुल चाहर को मौका दिया जा सकता है.

प्रोबेल प्लेइंग इलेवन –

चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान/ विकेटकीपर), ध्रुव शोरे, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मुंबई इंडियन्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.