हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे धोनी के धुरंधर, विलियमसन के सामने कड़ी चुनौती

चेन्नई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2018 का फाइनल मैच खेला जायेगा.

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: May 27, 2018, 3:56 PM IST

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2018 का फाइनल मैच खेला जायेगा. हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, जिसने सीजन में छोटे से छोटे लक्ष्य का बचाव किया है. भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन और सिद्धार्थ कौल से सजी हैदराबाद की गेंदबाजी आक्रामक है, लेकिन इनके सामने धोनी, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं.

चेन्नई की ताकत उसका संतुलित प्रदर्शन है. वह खेल के तीनों क्षेत्रों में मजबूत है. बल्लेबाजी में वाटसन और रायुडू ने उसे मजबूत बनाए रखा है. ये दोनों अमूमन सलामी बल्लेबाजी करने आते हैं, लेकिन पिछले मैच में धोनी ने फाफ डु प्लेसिस को वाटसन के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा था जो सफल भी रहे. डु प्लेसिस ने ही अर्धशतकीय पारी खेल हैदराबाद के मुंह से जीत छीनते हुए चेन्नई को जीत दिलाई थी.

सुरेश रैना इस मामले में बन सकते हैं IPL के पहले क्रिकेटर, बस करना होगा ये काम

मध्यम क्रम में आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज रैना हैं जो इस सीजन में अच्छी फॉर्म में है. वहीं धोनी का बल्ला भी जमकर बोल रहा है. निचले क्रम में चेन्नई के पास दो हरफनमौला खिलाड़ी हैं ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर. गेंदबाजी में चेन्नई मजबूत है. लुंगी एन्गिडी, शार्दुल ठाकुर और चाहर ने बीते मैचों से विपक्षी टीमों को परेशान किया है. स्पिन में रवींद्र जडेजा और हरभजन के कंधों पर जिम्मेदारी होगी.

VIDEO: राशिद-साहा के इस रन आउट ने कोलकाता से छीनी जीत

वहीं हैदराबाद की सफलता उसकी गेंदबाजी पर निर्भर है, हालांकि उसकी बल्लेबाजों ने भी अच्छा काम किया है. बल्लेबाजी में हैदराबाद का दारोमदार कप्तान केन विलियमसन पर टिका है. उनके अलावा शुरुआती मैचों में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे शिखर धवन का बल्ला भी रंग में आ गया है. वहीं चोट से वापसी करने वाले रिद्धिमान साहा के आने से टीम को मजबूती मिली है. मध्यम क्रम में शाकिब अल हसन और यूसुफ पठान पर जिम्मेदारी होगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन :

चेन्नई सुपरकिंग्स : फाफ डू प्लेलिस, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एम.एस धोनी, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी.

सनराइजर्स हैदराबाद : शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.