हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 179 रन का लक्ष्य, पठान ने खेली दमदार पारी

हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल फाइनल मैच के लिए चेन्नई ने टॉस जीता.

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: May 27, 2018, 8:57 PM IST

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है, जिसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन का लक्ष्य दिया है. टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए यूसुफ पठान ने 45 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं चेन्नई की ओर से लुंगी एन्गिडी ने एक विकेट हासिल किया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.

हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और यूसुफ पठान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत निश्चित ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. टीम के लिए श्रीवत्स गोस्वामी और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. इस दौरान श्रीवत्स महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं धवन ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए. इसके कुछ ही देर बाद केन विलियमसन 36 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हुए.

विलियमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी 15 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने. दीपका हूडा महज 3 रन बनाकर आउट हुए. अंत में यूसुफ पठान ने शानदार पारी खेलते हुए 45 रन बनाए. पठान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के जड़े. कार्लोस ब्रैथवेट ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए.

चेन्नई की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर ने 4 ओवर में 25 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. जबकी लुंगी एन्गिडी ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

रविन्द्र जडेजा ने 2 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. हरभजन सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए कर्ण शर्मा ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया. शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया.

VIDEO: फाइनल से पहले धोनी ने चेन्नई के खिलाड़ियों को दी ‘स्पेशल ट्रेनिंग’, गेंदबाज भी जड़ेंगे छक्के

अगर रिकॉर्ड्स को देखें तो चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आता है. हेड टू हेड खेले गए कुल 9 मैचों में 7 मैचों में चेन्नई ने जीत हासिल की है. जब कि हैदराबाद सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल कर पायी है. वहीं अगर आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 3 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान तीनों मैच चेन्नई ने जीते हैं. अगर वानखेड़े स्टेडिमय की बात करें तो चेन्नई ने यहां कुल 12 मैच खेलते हुए 6 मैचों में जीत हासिल की है और 6 मैचों में हार का सामना किया है. हालांकि इस मुकाबले में स्थितियां अगल होंगी. इसलिए परिणाम अलग हो सकते हैं.

अमरीश पुरी ने सबसे पहले बजाई थी IPL की धुन, ऋषि कपूर का VIDEO कर रहा दावा !

दिलचस्प बात यह है कि यह 8वीं बार है जब महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल का फाइनल मैच खेलेंगे. वहीं चेन्नई 7वीं बार फाइनल मैच खेलेगी. धोनी 7 बार चेन्नई के लिए और एक बार राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए फाइनल मैच खेले चुके हैं. दूसरी ओर हैदराबाद अपना दूसरा आईपीएल फाइनल मैच खेलेगी.

प्लेइंग इलेवन :

चेन्नई सुपरकिंग्स : फाफ डू प्लेलिस, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एम.एस धोनी, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी.

सनराइजर्स हैदराबाद : शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, केन विलियमसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.