CSKvsSRH : हैदराबाद ने दिया 176 रन का लक्ष्य, मनीष पांडे की आतिशी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य दिया.

Updated: April 23, 2019, 10:04 PM IST

नई दिल्ली : मनीष पांडे (नाबाद 83) और डेविड वार्नर (57) के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जारी आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बना लिया.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और टीम ने पांच रन के अंदर ही जॉनी बेयरस्टो (0) का विकेट गंवा दिया. बेयरस्टो को हरभजन सिंह ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया. बेयरस्टो के आउट होने के बाद पांडे और वार्नर ने दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला.

हरभजन ने 120 के स्कोर पर वार्नर को अपना दूसरा शिकार बनाया. वॉर्नर धोनी के हाथों स्टंप हुए. उन्होंने 45 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. वार्नर के आउट होने के बाद पांडे ने विजय शंकर (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े.

VIDEO : गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बचे दीपक चाहर, देखें कैसे गेंद बन सकती थी दुश्मन

शंकर टीम के 167 के स्कोर पर दीपक चाहर की गेंद पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए. उन्होंने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. पांडे ने 49 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए. यूसुफ पठान चार गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे. चेन्नई की ओर से हरभजन ने दो और दीपक ने एक विकेट लिया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.