By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Chennai Super Kings Vs Sunrisers Hyderabad Probable Playing Xi Ipl 2019
CSKvsSRH: चेन्नई प्लेइंग इलेवन में करेगी बदलाव, इस खिलाड़ी को मिलेगा वापसी का मौका
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जायेगा.
नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 41वां मुकाबला मंगलवार को खेला जायेगा. चेन्नई पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. उसके पास 14 पॉइंट्स हैं. जबकि हैदराबाद 10 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है. लिहाजा इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन का चयन बहुत ही सोच समझकर करेंगी. चेन्नई को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. संभव है कि वो टॉप बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करे. हालांकि हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव होने की संभावना कम है.
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन को देखें तो इसमें सैम बिलिंग्स की वापसी हो सकती है. उन्हें शेन वॉटसन की जगह शामिल किया जा सकता है. उनके साथ फाफ डू प्लेसिस ओपनिंग के लिए आ सकते हैं. जबकि सुरेश रैना नंबर 3 पर फिक्स रहेंगे. अंबाती रायडू और केदार जाधव भी मिडिल ऑर्डर के हिस्सा हो सकते हैं. कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ड्वेन ब्रावो को मौका मिल सकता है. बॉलिंग अटैक को देखें तो हरभजन सिंह की वापसी हो सकती है. वहीं इमरान ताहिर और रविन्द्र जडेजा टीम के अहमस हिस्सा होंगे. दीपक चाहर बतौर फास्ट बॉलर प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं.
वर्ल्ड कप 2019: टीम इंडिया में जगह बनाने के बारे में सोच रहे थे ऋषभ पंत
हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करेंगे. हालांकि इन खिलाड़ियों की घर वापसी की चर्चा चल रही थी. क्यों कि वर्ल्ड कप 2019 नजदीक आ गया है. कप्तान केन विलियमसन नंबर 4 पर विजय शंकर को मौका दे सकते हैं. टीम मिडिल ऑर्डर के लिए दीपक हूडा और युसूफ पठान को मौका दे सकती है. बॉलिंग अटैक में राशिद खान, शहबाज नदीम और संदीप शर्मा को मौका मिल सकता है. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद भी बतौर फास्ट बॉलर प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं.
संभावित प्लेइंग इलेवन –
चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन/ सैम बिलिंग्स, फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान/ विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर.
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, दीपक हूडा, युसूफ पठान, राशिद खान, शहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद.
Also Read:
-
Team India's Probable Playing XI: पहले टी20 में ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग-11, कटक में कांटे की टक्कर
-
IND vs PAK Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, अर्शदीप के आने से किसका कटेगा पत्ता?
-
IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए 8 साल बाद प्लेइंग XI में लौटा खूंखार गेंदबाज, पलक झपकते ही कर देता बल्लेबाज का काम तमाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें