IPL 2019: चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा प्लेऑफ में बनाई जगह, वॉटसन शतक से चूके

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई.

Published date india.com Updated: April 23, 2019 11:40 PM IST
IPL 2019: चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा प्लेऑफ में बनाई जगह, वॉटसन शतक से चूके
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शेन वॉटसन ने 96 रन की शानदार पारी खेली.

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. आईपीएल 2019 का 41वां मुकाबला चेन्नई में खेला गया. हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 176 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में चेन्नई ने महज 4 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई आईपीएल 2019 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. टीम के लिए शेन वॉटसन ने 96 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि वो शतक लगाने से चूक गए. जबकि हरभजन सिंह ने चेन्नई के लिए 2 विकेट हासिल किए. हैदराबाद की ओर से मनीष पांडे ने अच्छी बैटिंग करते हुए नाबाद 83 रन बनाए.

हैदराबाद के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. टीम के लिए शेन वॉटसन ने बैट से कमाल दिखाया. वॉटसन ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 96 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 6 छक्के और 9 चौके जड़े. जबकि सुरेश रैना ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए. रैना ने इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया. ओपनर फाफ डू प्लेसिस महज 1 रन बनाकर चलते बने. अंबाती रायडू 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अंत में केदार जाधव 11 रन बनाकर नाबाद रहे.

हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार बॉलिंग की. भुवी ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर एक विकेट लिया. इसके साथ ही उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. राशिद खान ने 4 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया. संदीप शर्मा ने 3.5 ओवर 54 रन देकर एक विकेट लिया. जबकि खलील अहमद और शाकिब अल हसन ने भी अच्छी बॉलिंग की. हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिल सका.

VIDEO : गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बचे दीपक चाहर, देखें कैसे गेंद बन सकती थी दुश्मन

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विेकेट खोकर 175 रन बनाए. इस दौरान मनीष पांडे ने शानदार बैटिंग की. मनीष ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 83 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के भी जड़े. जबकि ओपनर डेविड वॉर्नर ने 45 गेंदों में 57 रन बनाए. वॉर्नर ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले आउट हो गए. विजय शंकर ने 26 रन और युसूफ पठान ने 5 रन का योगदान दिया.

IPL 2019 में धोनी बने ब्रैडमैन, ताड़तोड़ बैटिंग ने दिलाई उपलब्धि

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हरभजन सिंह ने 2 विेकेट झटके. भज्जी ने 4 ओवर में 39 रन दिए. जबकि दीपक चाहर ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया. इसके अलावा ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 34 रन और इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 38 रन दिए. रविन्द्र जडेजा को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी. जडेजा ने 4 ओवर में 33 रन दिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.