IPL2018: हैदराबाद को हरा चेन्नई तीसरी बार बना चैम्पियन, टीम के लिए 'शान' बने वॉटसन

चेन्नई सुपरकिंग्स ने हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2018 का फाइनल मैच जीता.

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: May 28, 2018, 12:02 AM IST

नई दिल्ली: शेन वॉटनस के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 का फाइनल मैच 8 विकेट से जीत लिया. चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल में खिताबी मुकाबला जीता. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 179 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में चेन्नई ने 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस दौरान शेन वॉटसन ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 117 रन बनाए.

इस मुकाबले में हैदराबाद के दिए लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस ओपनिंग करने आए. इस दौरान प्लेसिस 11 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. वहीं इसके ठीक बाद सुरेश रैना 24 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाकर चलते बने. इस मुकाबले में चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन वॉटसन की तूफानी पारी ने सब आसान कर दिया. वॉटसन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए. अंबाती रायडू ने 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

विलियमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

हैदराबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में महज 17 रन दिए. इस दौरान एक मेडन ओवर भी निकाला. वहीं संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया. राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. सिद्धार्थ कौल ने 3 ओवर में 43 रन दिए.

इससे पहले हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और यूसुफ पठान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत निश्चित ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. टीम के लिए श्रीवत्स गोस्वामी और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. इस दौरान श्रीवत्स महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं धवन ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए. इसके कुछ ही देर बाद केन विलियमसन 36 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हुए.

धोनी की फुर्ती के आगे झुका हैदराबाद का कप्तान, यही रहा हैदराबाद की हार का बड़ा कारण

टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी 15 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने. दीपका हूडा महज 3 रन बनाकर आउट हुए. अंत में यूसुफ पठान ने शानदार पारी खेलते हुए 45 रन बनाए. पठान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के जड़े. कार्लोस ब्रैथवेट ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए.

चेन्नई की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर ने 4 ओवर में 25 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. जबकी लुंगी एन्गिडी ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया. रविन्द्र जडेजा ने 2 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. हरभजन सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए कर्ण शर्मा ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया. शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.