By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cheteshwar Pujara Struggled Before India Tour Of England 2018
इंग्लिश कंडीशन में बुझे-बुझे पुजारा, एंडरसन से पहले इस तेज गेंदबाज का बने शिकार
इंग्लैंड दौरे से चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ाई.
नई दिल्ली : टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड को घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट वन-डे कप में खेले. लेकिन यहां वो लगातार अपनी फॉर्म से जूझते दिखे हैं. सोमवार को हैम्पशायर और यॉर्कशायर के बीच खेले गए वन-डे कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में हैम्पशायर ने 107 रन से जीत हासिल की. इस मुकाबले में यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इससे पहले भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.
दरअसल हैम्पशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 348 रन बनाए. इसके जवाब में यॉर्कशायर की ओर से एडम लिथ और टॉम कोहलर ओपनिंग करने आए. लिथ 18 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पुजारा बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने महज 4 गेंदें खेली और बिना खाता खोले आउट हो गए. पुजारा डेल स्टेन की गेंद पर जेम्स एडम को कैच थमा बैठे.
क्या है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और FIFA वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत का कनेक्शन?
देखें वीडियो :
Dale Steyn is bowling scorchers 🔥 🔥 🔥
Cheteshwar Pujara goes for 0 having flown back in specifically for the match
Live ➡️ https://t.co/uYRriTqoHB pic.twitter.com/8GyNfftvsD
— One-Day Cup (@OneDayCup) June 18, 2018
इंग्लैंड में काउंटी सीजन खेलने से पहले पुजारा ने कहा, आपके काउंटी क्रिकेट खेलने का मतलब है कि आप उस विकेट के लिए तैयार हो रहे हैं जहां हर गेंद आखिरी हो सकती है. विकेट बहुत ही चुनौती से भरी है और मुझे चुनौती का सामना करना अच्छा लगता है. बतौर खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट ने मुझे काफी बेहतर बनाया है. मेरी कोशिश होगी कि मैं यॉर्कशायर की लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाए.
वर्ल्डकप 2019 जीतेगा पाकिस्तान, पूर्व खिलाड़ी ने दावा कर बताए कई कारण
बता दें कि टीम इंडिया 3 जुलाई से इंग्लैंड दौरे पर जायेगी, जहां 3 वनडे, 3 टी-20 और 5 टेस्ट मैच खेले जायेंगे. इस दौरे पर टेस्ट सीरीज की शुरुआत 1 अगस्त से होगी. लिहाजा पुजारा अभी से ही इस दौरे के लिए तैयार हो रहे हैं. टीम इंडिया पहला टेस्ट बर्मिंघम में खेलेगी. हालांकि इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में पुजारा 35 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसलिए उनकी फॉर्म भारत के लिए चिंता बढ़ा सकती है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें