टी20 क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा की अहमियत चर्चा का विषय है: ब्रेट ली

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 14वें इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।

Published date india.com Published: April 9, 2021 1:53 PM IST
टी20 क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा की अहमियत चर्चा का विषय है: ब्रेट ली
चेतेश्वर पुजारा (Twitter)

सात सालों के बाद अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग सीजन खेलने के लिए तैयार भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को लेकर पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि टी20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी की अहमियत चर्चा का विषय है।

टेस्ट स्पेशलिस्ट माने जाने वाले पुजारा को 14वें आईपीएल सीजन की नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने खरीदा था।

स्पोर्ट्स अड्डा से बातचीत में ली ने कहा, “आप दो अलग-अलग पहलुओं पर गौर कर सकते हैं। सबसे पहले, वो एक शानदार क्रिकेटर है – उसकी क्षमता के बारे में मुझे कोई संदेह नहीं है, उसकी तकनीक या बल्लेबाजी टाइमिंग के बारे में कोई संदेह नहीं है। लेकिन जब आप दूसरे पहलू पर गौर करते हैं तो आपको ये भी सोचना होगा कि ये टेस्ट क्रिकेट नहीं है, ये टी20 है। ये 20 ओवर 90 मिनट में खत्म हो जाते हैं।”

पुजारा टूर्नामेंट शुरू होने से सीएसके टीम के कैंप के साथ अभ्यास कर रहे हैं। चेन्नई फ्रेंचाइजी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए वीडियो में पुजारा नए स्टांस से साथ बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

ली ने कहा कि पुजारा की ताकत है समय लेकर खेलना। उन्होंने कहा कि ये देखना दिलचस्प होगा कि वो टी20 क्रिकेट की चुनौती का जवाब कैसे देते हैं।

उन्होंने कहा, “आपको जितनी जल्दी हो सके रन बनाने हैं। क्या वो दबाव में ऐसा कर सकता है? शायद वो कर सकता है। हमने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में जो देखा है, वो ये है कि उसे बल्लेबाजी करना पसंद है इसलिए ये एक दिलचस्प फैसला है। मैं पुजारा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, मुझे लगता है कि उनके पास बहुत कुछ है।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.