रोहित शर्मा के खेल रत्न के लिए चुने जाने पर कोच ने जताई खुशी, बोले- 2023 World Cup में दिखेगा 'हिटमैन' का जलवा

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने शुरुआती दिनों को किया याद

Published date india.com Updated: August 28, 2020 6:12 PM IST
रोहित शर्मा के खेल रत्न के लिए चुने जाने पर कोच ने जताई खुशी, बोले- 2023 World Cup में दिखेगा 'हिटमैन' का जलवा
Rohitt Sharma

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बचपन के कोच दिनेश लाड (Dinesh Lad) अपने शिष्य के खेल रत्न (Khel Ratna) के लिए चुने जाने पर खुशी जताई है. कोच को विश्वास है कि रोहित 2023 में घरेलू सरजमीं पर होने वाले वनडे विश्व कप (2023 World Cup) में शानदार प्रदर्शन करेंगे.   पिछले साल विश्व कप में रोहित ने पांच शतक जमाए लेकिन टीम इंडिया (Team India) सेमीफाइनल में हार गई थी. रोहित को हाल में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है.

मुंबई में काफी मशहूर क्रिकेट कोच लाड ने मराठी क्रिकेट चैट शो ‘कॉफी क्रिकेट अनी बरेच कही’ में कहा, ‘खेल रत्न मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है.   मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए लेकिन अगर एक गरीब लड़के में प्रतिभा है और वह इसे साबित भी करता है और भाग्य भी साथ दे तो वह लड़का आसमान छू सकता है और इसका जीता जागता उदाहरण रोहित शर्मा हैं.’

उन्होंने कहा, ‘उसने यह सब कुछ अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया.   मुझे उम्मीद है कि आगामी 50 ओवर के विश्व कप में रोहित को अपनी काबिलियत के दम पर भारत को जीत दिलानी चाहिए. ’

‘तब मेरी और रोहित की टीम फाइनल में पहुंची थी’

लाड ने रोहित को पहली बार देखने का किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा, ‘बोरिवली में एक शिविर आयोजित हुआ था और कुछ मैच कराये गए थे. मैंने अपने स्कूल की टीम को उसमें खिलाया था. मेरी और रोहित की टीम फाइनल में पहुंची थी, यह सीमेंट के विकेट पर 10 ओवर का मैच था और हम उस मैच को जीते थे. ’

उन्होंने कहा, ‘हमारा स्कूल नया था और मैं प्रतिभाशाली बच्चों की खोज में रहता था, जिस तरह से रोहित ने गेंदबाजी की थी, मैं काफी प्रभावित हुआ था और मैंने सोचा कि हमें इस बच्चे को अपने स्कूल में लेना चाहिए.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘रोहित के अंकल स्कूल की फीस नहीं भर सकते थे’

लाड के अनुसार रोहित के अंकल स्कूल की फीस नहीं भर सकते थे और उनके कहने पर रोहित को स्कूल में मुफ्त में भर्ती कराया गया.   उन्होंने कहा, ‘मैंने स्कूल के निदेशक से उसकी फीस कम करने को कहा और रोहित पहला बच्चा था जिसके लिये मैंने ऐसा किया था, उस समय मैंने नहीं सोचा था कि वह भारत के लिये खेलेगा.   उन्होंने उसे स्कूल में भर्ती कर लिया.   अगर उस समय ऐसा नहीं हुआ होता तो आप रोहित शर्मा को नहीं देख पाते.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.