चटगांव टेस्ट : बारिश में धुला चौथे दिन का खेल

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार का खेल बारिश में धुल गया।

Published date india.com Published: July 24, 2015 4:37 PM IST
| Chittagong | Bangladesh | South Africa | Ban vs SA | Rain | चटगांव टेस्ट : बारिश में धुला चौथे दिन का खेल

चटगांव: दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार का खेल बारिश में धुल गया। दोनों टीमों के बीच हुई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दौरान भी बारिश ने कई मौकों पर बाधा डाली थी लेकिन यह पहला मौका है जब पूरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अभी जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए पांचवें दिन अगर पूरे दिन खेल हुआ तो भी मैच का परिणाम निकलने के आसार बहुत कम हैं। यह भी पढ़े:बांग्लादेश को देशवासियों की दुआ की जरूरत : मुशफिकुर रहीम

बहरहाल, तीसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 61 रन बना लिए थे। अभी भी वह बांग्लादेश से 17 रन पीछे है। दिन का खेल समाप्त होने तक सातियान वैन जिल 33 और डीन एल्गर 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 248 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.