वेस्ट इंडीज़ के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद का ट्विटर पर मज़ाक उड़ाया है। दरअसल विराट के हमशकल कहे जाने वाले अहमद को पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं दी है। इसीको लेकर गेल ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान टीम से बाहर करने का कारण ज्यादा सेल्फी लेना तो नहीं?’
Why not playing for Pakistan? Too much selfie again? 🙁 #AskAhamad https://t.co/Mm9LYJZ1cO
— Chris Gayle (@henrygayle) May 4, 2016
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने इस दौरान शहजाद की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा,’आपकी कमी टीम को ज़रुरु खलेगी, आप मैदान के अन्दर और बाहर बाहर बहुत टैलेंटेड प्लेयर हो। मगर मुझे एक सेल्फी लेने दो।‘
Lol. Pakistan missing out! Talented player you r, on and off the field. But let me take a selfie https://t.co/UHbgsC4lRm
— Chris Gayle (@henrygayle) May 4, 2016
गेल के ट्वीट का शहजाद ने भी जवाब दिया। सहजाद ने लिखा,’ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं। आप मजेदार हैं गेल। यह सेल्फी मैं आपको समर्पित करता हु और इस पर कोई रोक नहीं लगने वाली।”
@henrygayle lol!!!! Funny guy!! This one is 4 u @henrygayle n there’s no stopping pic.twitter.com/8J9wHzCmLA
— Ahmad Shahzad (@iamAhmadshahzad) May 4, 2016
अहमद शहजाद और क्रिस गेल कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तलावाहस की तरफ से एक साथ खेल चुके हैं।
आपको बता दें की गेल अपने मस्ती भरे मिज़ाज के लिए जाने जाते है। हाल ही में उन्हें एक बेटी हुई है जिसका नाम उन्होंने ‘ब्लश’ रखा है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.