By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Coa Chief Vinod Rai Member Diana Edulji To Receive Rs 3 5 Crore Each From Bcci
विनोद राय और डायना एडुल्जी को BCCI में सेवाएं देने के लिए मिलेंगे 3.5 करोड़
पूर्व कैग विनोद राय और पूर्व भारतीय महिला कप्तान डायना एडुल्जी जनवरी 2017 में नियुक्ति के बाद से ही सीओए का हिस्सा रहे हैं
प्रशासकों की समिति (CoA) प्रमुख विनोद राय (Vinod Rai) और पैनल की उनकी साथी सदस्य डायना एडुल्जी (Diana Edulji) में से प्रत्येक को बीसीसीआई (BCCI) में 33 महीने के कार्यकाल के लिए लगभग 3.5 करोड़ रुपए भुगतान किया जाएगा.
रांची में टीम इंडिया से मिले एमएस धोनी; शाहबाज नदीम, रवि शास्त्री से बातचीत की
उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) से नियुक्त सीओए का कार्यकाल बुधवार को यानी आज बीसीसीआई एजीएम (BCCI AGM) में नये पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के साथ ही समाप्त हो जाएगा.
पूर्व कैग राय और पूर्व भारतीय महिला कप्तान एडुल्जी जनवरी 2017 में नियुक्ति के बाद से ही सीओए का हिस्सा रहे हैं जबकि उनके साथी रामचंद्र गुहा और विक्रम लिमये ने विभिन्न कारणों से त्यागपत्र दे दिया था.
सीओए के सभी सदस्यों को 2017 के लिये प्रतिमाह दस लाख रुपये, 2018 के लिए 11 लाख रुपये और 2019 के लिए 12 लाख रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सौरव गांगुली और उनकी टीम के कार्यभार सम्भालते ही बंद होगा सीओए का दफ्तर
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से चर्चा के बाद इस राशि को अंतिम रूप दिया गया.’
इस तरह से एडुल्जी और राय दोनों में से प्रत्येक को 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि विक्रम लिमये, रामचंद्र गुहा और रवि थोडगे को उनके कार्यकाल के अनुसार भुगतान किया जाएगा.
Also Read:
-
IPL के बाद अपने घर में कहां-कहां और कब-कब खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हो गया ऐलान- एक टच में पूरी जानकारी...
-
IPL के बाद अपने घर में कहां-कहां और कब-कब खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हो गया ऐलान- एक टच में पूरी जानकारी...
-
लाइन पर आया बांग्लादेश! भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए बेताब, 3 वनडे और 3 टी20 के लिए ये रहा टीम इंडिया का कार्यक्रम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें