By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Coa To Icc Bcci Wont Recognise Icc Board Decisions
'ICC के किसी फैसले को मानने के लिए BCCI बाध्य नहीं'
अमिताभ चौधरी को CoA ने ICC की बैठक में भाग लेने से रोका था
प्रशासकों की समिति (CoA) ने आईसीसी (ICC) से कहा है कि हाल में दुबई में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसलों को बीसीसीआई नहीं मानेगा क्योंकि अमिताभ चौधरी (Amitabh Choudhary) भारत के अधिकृत प्रतिनिधि नहीं थे.
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
चौधरी को सीओए ने आईसीसी की बैठक में भाग लेने से रोका था लेकिन उन्होंने शशांक मनोहर (Shashank Manohar) की अध्यक्षता वाली आईसीसी के न्यौते पर नीतिगत फैसलों के लिए मतदान में भाग लिया .
हर तीन साल में वनडे विश्व कप कराने का प्रस्ताव खारिज
आईसीसी बोर्ड ने अगले आठ साल के चक्र के लिए दो टी20 विश्व कप और 50 ओवरों के दो विश्व कप के अलावा अतिरिक्त वैश्विक टूर्नामेंट (50 ओवरों के प्रारूप में छह देशों का टूर्नामेंट) को मंजूरी दी थी.
AUS दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, मलिंगा करेंगी कप्तानी
सदस्यों ने हर तीन साल में वनडे विश्व कप कराने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.
सीओए ने तल्ख लहजे में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी (Manu Sawhney)को लिखे पत्र में कहा, ‘सीओए आईसीसी की बैठक में अमिताभ चौधरी को बीसीसीआई का अधिकृत प्रतिनिधि नहीं मानता. बीसीसीआई उनके द्वारा बीसीसीआई की ओर से लिए गए किसी फैसले को नहीं मानता और ना ही आईसीसी के किसी फैसले को मानने के लिये बाध्य है.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें