मिताली के आरोपों पर बोले कोच पोवार, उनसे मेरे रिश्‍ते तनावपूर्ण हैं लेकिन टीम से बाहर करना रणनीतिक फैसला

मिताली ने जोहरी और करीम को भेजे गये ईमेल में पोवार पर अपमानित करने का आरोप लगाया था.

Published date india.com Published: November 28, 2018 8:21 PM IST
मिताली के आरोपों पर बोले कोच पोवार, उनसे मेरे रिश्‍ते तनावपूर्ण हैं लेकिन टीम से बाहर करना रणनीतिक फैसला

नई दिल्ली: हाल में समाप्‍त हुए महिला टी20 विश्‍व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में वरिष्‍ठ खिलाड़ी मिताली राज को भारतीय टीम से बाहर रखने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार ने बुधवार को स्वीकार किया कि उनके सीनियर खिलाड़ी मिताली राज के साथ ‘तनावपूर्ण’ संबंध हैं लेकिन स्पष्ट किया कि विश्व टी20 सेमीफाइनल में उन्हें टीम से बाहर करना पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ा फैसला था.

पोवार बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी और महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम से मिले. इससे एक दिन पहले मिताली ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया था. पोवार ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में बोर्ड के दोनों अधिकारियों से मुलाकात की.

भारतीय महिला टीम की सबसे सीनियर खिलाड़ी ने जोहरी और करीम को भेजे गये कड़े ईमेल में पोवार पर आरोप लगाया था कि उन्हें वेस्टइंडीज में खेले गये विश्व टी20 के दौरान पोवार ने अपमानित किया था तथा टीम से बाहर किये जाने पर वह रो पड़ी थी. बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘रमेश ने स्वीकार किया कि मिताली के साथ उनके पेशेवर रिश्ते तनावपूर्ण हैं क्योंकि उन्हें हमेशा लगा कि वह अलग-थलग रहने वाली खिलाड़ी हैं और उन्‍हें संभालना मुश्किल है.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टेस्ट टीम से बाहर होने पर गुस्से में थे शिखर धवन, अब इन पर रहेगा दबाव

हालांकि अधिकारी ने कहा कि पोवार ने बताया कि मिताली को सेमीफाइनल से बाहर करना बदले की भावना नहीं बल्कि रणनीति का हिस्सा था. इंग्लैंड ने इस मैच में भारत को आठ विकेट से हराया था. अधिकारी ने कहा, ‘‘पोवार ने कहा कि खराब स्ट्राइक रेट के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर किया गया. इसके अलावा टीम प्रबंधन पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को बरकरार रखना चाहता था.’’ पोवार से पूछा गया कि आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में मिताली का स्ट्राइक रेट आड़े क्यों नहीं आया तो इसका उनके पास कोई जवाब नहीं था. मिताली ने इन दोनों मैचों में अर्धशतक जमाये और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

आईसीसी रैंकिंग: टेस्‍ट मैचों के नंबर वन बल्‍लेबाज बने हुए हैं विराट, गेंदबाजों में कैगिसो रबादा शीर्ष पर

इसके अलावा इस पर भी चर्चा हुई कि क्या मिताली को बाहर करने के लिये किसी प्रभावशाली अधिकारी का बाहरी दबाव था. सूत्रों ने बताया कि पोवार ने किसी का फोन आने का खंडन किया लेकिन दावा किया कि वह इससे अवगत थे कि ‘बीसीसीआई का प्रभावशाली व्यक्ति’ टीम मैनेजर (तृप्ति भट्टाचार्य) और दौरे की चयनकर्ता (सुधा शाह) के संपर्क में था.

मिताली राज ने कोच पोवार और एडुल्जी पर निकाला गुस्सा, कहा- करियर बर्बाद करना चाहते हैं कुछ लोग

मिताली ने बुधवार को प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी पर भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. वनडे टीम की कप्तान ने कहा कि एडुल्जी ने उनके खिलाफ अपने पद का दुरूपयोग किया. एडुल्जी ने अभी तक मिताली के आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. चालीस वर्षीय पोवार का अंतरिम कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.