क्या है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और FIFA वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत का कनेक्शन?

रूस में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के अपने ओपनिंग मैच में इंग्लैंड ने ट्यूनिशिया को 2-1 से हराया.

Published date india.com Published: June 19, 2018 7:47 AM IST
क्या है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और FIFA वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत का कनेक्शन?

नई दिल्ली. FIFA वर्ल्ड कप में मुकाबला था इंग्लैंड और ट्यूनिशिया के बीच. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि ये मुकाबला भी ड्रॉ पर ही खत्म हो जाएगा. लेकिन आखिरी मिनटों में गेम ने करवट ली और इंग्लैंड की जीत हुई. रूस में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के अपने ओपनिंग मैच में इंग्लैंड ने ट्यूनिशिया को 2-1 से हराया. ट्यूनिशिया पर इंग्लैंड की ये जीत उसके खिलाड़ियों की मेहनत का तो नतीजा रहा ही साथ ही इसकी एक बड़ी वजह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी रहे. अब आप कहेंगे कि भला ये कैसे. तो हम आपको बताते हैं. दरअसल, इस मुकाबले से पहले विराट कोहली ने इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान को एक मैसेज भेजा था, माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान के उसी मैसेज में इंग्लैंड की जीत का राज भी छिपा है और ये बात साबित भी होती है.

Highlights

  • FIFA वर्ल्ड कप 2018 में इंग्लैंड की जीत
  • इंग्लैंड ने ट्यूनिशिया को 2-1 से हराया
  • मैच से पहले विराट ने ट्वीट कर दी थी इंग्लैंड के कप्तान को शुभकामना

विराट का जीत दिलाने वाला ‘मैसेज’

अब जरा सबसे पहले आप विराट का वो मैसेज पढ़ लीजिए जो उन्होंने इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हेनरी केन को ट्यूनिशिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भेजा था.

विराट ने इंग्लैंड के फुटबॉल कप्तान को किए अपने मैसेज में वर्ल्ड कप में उनके शानदार सफर की कामना की है. टीम इंडिया के कप्तान के इस शुभकामना संदेश का असर भी इंग्लैंड के पहले ही मैच में देखने को मिल गया, जहां उसने ट्यूनिशिया को तो हराया ही साथ ही इस जीत में उसके कप्तान हेनरी केन, जिन्हें विराट ने स्पेशली अपना मैसेज ट्वीट किया था, की अहम भूमिका रही.

इंग्लैंड की जीत में केन का ‘डबल’

दरअसल, ट्यूनिशिया पर इंग्लैंड की 2-1 से जीत में जो दोनों गोल किए गए वो कप्तान और टीम के स्ट्राइकर हेनरी केन के बूट से ही हुए. केन ने पहला गोल मैच के 11वें मिनट में दागा जबकि दूसरा गोल स्टॉपेज टाइम में दागकर बराबरी पर खड़े मैच को अपनी झोली में डाल लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उम्मीदों पर खरा सबसे युवा कप्तान 

बता दें कि हेनरी केन इंग्लैंड फुटबॉल टीम के सबसे युवा कप्तान हैं. इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस सीजन में 30 गोल दाग चुके केन को वर्ल्ड कप से ठीक पहले ये जिम्मेदारी मिली है. ट्यूनिशिया के खिलाफ मुकाबले में उनके प्रदर्शन को देखकर साफ है कि वो अपनी जिम्मेदारियों पर खरे भी उतरेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.