पहलवान बजरंग पूनिया का टोक्यो ओलंपिक में टॉप-4 में वरीयता मिलना तय, वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर कायम

बजरंग साल की शुरुआत विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद 25 अंकों के साथ तीसरे रैंकिंग से करने के बाद कजाखस्तान के दौलत नियाजबेखोव की जगह दूसरे स्थान पर पहुंचे थे

Published date india.com Published: April 1, 2020 6:05 PM IST
Bajrang Punia news, Bajrang Punia records, Bajrang Punia Tokyo Olympics, Bajrang Punia Tokyo Olympics 2021, Bajrang Punia wrestling career, Bajrang Punia Tokyo Olympics 2020, Bajrang Punia Vinesh Phogat, Bajrang Punia net worth, Tokyo Olympics 2021, Tokyo Olympics 2020, Tokyo Olympics postponed, Tokyo Olympics cancelled, Tokyo Olympics 2020 news, Tokyo Olympics date, Wrestling news, Wrestling world championship 2019, latest sports news
File image of Bajrang Punia©Twitter

कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक 2020 को एक साल के लिए टाल दिया गया है. अब इसका आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक किया जाएगा. पदक की उम्मीद भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती की नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जिससे उन्हें 65 किलोग्राम वर्ग में अगले साल के टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष चार में वरीयता मिलना लगभग तय है. उदीयमान रवि दहिया को भी इस बड़े प्रतियोगिता में शीर्ष चार में वरीयता मिलना तय है.

कुश्ती का संचालन करने वाली वैश्विक इकाई (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की नवीनतम रैंकिंग में बजरंग दूसरे जबकि बेहद ही प्रतिस्पर्धी माने जाने वाले 57 किग्रा में दहिया चौथे स्थान पर हैं.

बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने खोला सफलता का राज, किया शुरुआती दिनों को याद

रूस के ओलंपिक चैंपियन गधजिमुराद रशीदोव 65 किग्रा में 60 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि बजरंग के नाम 59 अंक हैं. पिछले सत्र में नूर-सुल्तान में स्वर्ण का जीत कर रशीदोव ने 65 किलोग्राम में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह पक्की की थी.

बजरंग ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता था कांस्य पदक 

बजरंग साल की शुरुआत विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद 25 अंकों के साथ तीसरे रैंकिंग से करने के बाद कजाखस्तान के दौलत नियाजबेखोव की जगह दूसरे स्थान पर पहुंचे थे. नियाजबेखोव मैजूदा रैंकिंग में भी 56 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रूस के विश्व चैंपियन और जाउर यूग्वे (60 अंक) के साथ 57 किग्रा की रैंकिंग में शीर्ष पर है. विश्व चैम्पियनशिप के उप विजेता सुलेमान 58 अंक के साथ दूसरे जबकि स्टीवन माइक (48) और दहिया (45) हैं क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है.

दीपक पूनिया ने विश्व चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पुनिया 65 किलोग्राम में ईरान के दिग्गज हसन यजदानी के बाद दूसरे स्थान पर है. यजदानी ने इस साल की शुरुआत में घुटने की सर्जरी कराई थी जिसके बाद वह मैटेलो पेलकोनिक और एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सके थे.

यजदानी ने दीपक पर 20 अंकों की बढ़त हासिल की थी लेकिन भारतीय पहलवान ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य-पदक के साथ 14 अंकों की यजदानी के अंतर को कम किया.

COVID-19: लॉकडाउन के बावजूद आउटडोर प्रैक्टिस करना चाहती हैं स्प्रिंटर हिमा दास, खेलमंत्री को लिखा पत्र

ओलंपिक के अन्य तीन भार वर्ग में 74 किग्रा, 97 किग्रा और 125 किग्रा के शीर्ष-10 में कोई भारतीय पहलवान नहीं है. हर भार वर्ग के शीर्ष चार खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक में वरीयता दी जाएगी.

बजरंग ने हाल में कोविड-19 महामारी से जंग में अपने छह महीने की सैलरी देने की घोषणा की थी. वह इस समय टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं. भारत को इस होनहार पहलवान से ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.