एटीके और चेन्नइयन एफसी के बीच दर्शकों के बगैर खेला जाएगा ISL का फाइनल

खेल मंत्रालय के रोकथाम संबंधित ताजा परामर्श को देखते हुए लीग के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने सत्र के फाइनल का आयोजन खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया

Published date india.com Published: March 13, 2020 1:51 PM IST
एटीके और चेन्नइयन एफसी के बीच दर्शकों के बगैर खेला जाएगा ISL का फाइनल

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश-विदेश में कई खेल की प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है. क्रिकेट मैचों को बंद दरवाजों के बीच खेला जा रहा है. मतलब साफ है कि यदि कोई मैच खेला जाता है तो उसे देखने के लिए वहां दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे. इसी कड़ी में अब इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का भी नाम जुड़ गया है. एटीके एफसी और चेन्नइयन एफसी के बीच 14 मार्च को गोवा के मडगांव में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाने वाला आईएसएल फाइनल मैच कोविड-19 महामारी के खतरे के कारण दर्शकों के बिना ही खेला जाएगा.

‘टोक्यो ओलंपिक को रद्द या स्थगित करने के मामले में WHO की सिफारिशों का पालन करेगी IOC’

आयोजकों ने इसकी जानकारी दी है. खेल मंत्रालय के रोकथाम संबंधित ताजा परामर्श को देखते हुए लीग के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने सत्र के फाइनल का आयोजन खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया.

एफएसडीएल ने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों, प्रशंसकों और सहयोगी स्टाफ के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

आईएसएल आयोजकों ने बयान में कहा, ‘ इंडियन सुपर लीग 2019-20 का शनिवार को गोवा में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 14 मार्च 2020 को एटीके एफसी और चेन्नइयिन एफसी के बीच होने वाला फाइनल अब बिना दर्शकों के खेला जाएगा.’

IPL 2020 में Coronavirus का इंफेक्‍शन, इस साल दिल्‍ली में नहीं होगा कोई मैच

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

खेल मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय महासंघों को स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श का पालन करने को कहा है जिसमें खेल प्रतियोगिताओं में भीड़ इकट्ठा नहीं करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद आईएसएल आयोजकों ने यह निर्णय लिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.