COVID-19: वर्ल्ड कप हीरो को ICC ने किया सलाम, कोरोनावायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में कर रहा ये काम

36 साल के इस खिलाड़ी ने 2004 से 2007 के बीच चार वनडे और इतने ही टी20 खेले थे

Published: March 29, 2020, 1:40 PM IST

कोविड-19 महामारी (COVID-19) से इस समय पूरी दुनिया चिंतित है. भारत में कोरोनावायरस  (coronavirus)से निपटने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन है. भारत में लगभग एक हजार से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जबकि 24 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के अंतिम ओवर में जीत दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) इस समय हरियाणा पुलिस में डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) हैं. जोगिंदर कोरोनावायरस से बचने के लिए इस समय लोगों को घर में रहने को कह रहे हैं और लॉकडाउन का पालन कराने में लगे हुए हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए भारत के इस क्रिकेटर से पुलिस अधिकारी बने जोगिंदर शर्मा की प्रशंसा की है.

अगर इस मुश्किल समय में मैं क्रिकेट और आईपीएल के बारे में सोचूं तो मैं स्वार्थी हूं: हरभजन

आईसीसी ने शनिवार को जोगिंदर की क्रिकेटर और पुलिस अधिकारी के तौर पर फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘क्रिकेट करियर के बाद पुलिसकर्मी के तौर पर भारत के जोगिंदर शर्मा उनमें शामिल हैं जो वैश्विक स्वास्थ्य संकट में अपना योगदान दे रहे हैं.’


जोगिंदर ने कहा था, ‘मैं 2007 से हरियाणा पुलिस में डीएसपी हूं. इस समय एक अलग तरह की चुनौती सामने है. हमारी ड्यूटी सुबह छह बजे से शुरू हो जाती है जिसमें लोगों को जागरूक करना, बंद का पालन करना और चिकित्सा सुविधायें देना शामिल है.’

कोरोनावायरस पीड़ितों की मदद को आगे आए अजिंक्य रहाणे, 10 लाख रुपये की मदद का किया ऐलान

36 साल के इस खिलाड़ी ने 2004 से 2007 के बीच चार वनडे और इतने ही टी20 खेले थे. क्रिकेट से संन्यास के बाद वह पुलिस सेवा से जुड़ गए थे. इस महामारी से अभी तक दुनिया भर में 30,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है जबकि 6.5 लाख लोग इससे संक्रमित हैं. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इस समय दुनिया में लगभग सभी खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.