By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Coronavirus Pandemic Process Of National Sports Awards Delayed
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया में हुई देरी, जानिए पूरी डिटेल
मंत्रालय आमतौर पर अप्रैल में पुरस्कारों के लिए नामांकन मांगता है
कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पूरी दुनिया में दो लाख से ज्यादा और देश में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोनावायरस संक्रमण से विश्व में लगभग 30 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि भारत में ये आंकड़ा 27 हजार के करीब पहुंच गया है. इस महामारी से निपटने के लिए लगे देशव्यापी लॉकडाउन से इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को चुनने की प्रक्रिया में भी देरी हो गई है और खेल मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अगले महीने आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे.
मंत्रालय आमतौर पर अप्रैल में पुरस्कारों के लिए नामांकन मांगता है जबकि इन्हें प्रदान करने का समारोह 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होता है.
महिला IPL को लेकर पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, बोलीं-यदि हम टी-20 वर्ल्ड कप जीत लेते तो…
लेकिन इस साल महामारी के चलते यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है. खेल मंत्रालय के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते देरी लाजमी ही थी.
अधिकारी ने कहा, ‘मंत्रालय ने अभी तक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आवेदनों के लिए सर्कुलर जारी नहीं किया है. आम तौर पर यह प्रक्रिया अप्रैल के महीने तक पूरी हो जानी चाहिए लेकिन इस साल हालात ही इस तरह के हैं. लेकिन उम्मीद है कि सर्कुलर मई में जारी किया जएगा.’
अधिकारी ने कहा, ‘पिछले एक महीने से देश में सरकारी और राष्ट्रीय खेल महासंघ के कार्यालय घर से ही काम कर रहे हैं इसलिए देरी तो होनी ही थी.’
आर अश्विन को वनडे टीम से बाहर किए जाने पर इस पाकिस्तानी दिग्गज ने उठाए सवाल
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं जिन्हें हर साल राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है. कोविड-19 महामारी के चलते देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियां रूक गई हैं.
Also Read:
-
मेजर ध्यानचंद: जर्मनी में खड़े होकर ठुकराया था हिटलर का ऑफर, हॉकी के जादूगर के जज्बे को किया था तानाशाह से सलाम
-
मेजर ध्यानचंद: जर्मनी में खड़े होकर ठुकराया था हिटलर का ऑफर, हॉकी के जादूगर के जज्बे को किया था तानाशाह से सलाम
-
ASIA CUP 2025: क्या रद्द होगा भारत-पाकिस्तान का मैच? संसद में उठा मामला, खेल मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें