कोविड-19 महामारी से छिड़ी जंग में पंकज आडवाणी ने 'PM-CARES Fund' में दान देने का किया ऐलान

पंकज आडवाणी से पहले भारत के कई एथलीट इस नेक काम में अपना योगदान दे चुके हैं

Published: April 6, 2020, 4:50 PM IST

23 बार के वर्ल्ड चैंपियन भारत के टॉप बिलियर्ड्स व स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में दान देने का ऐलान किया है. कोरोनावायरस ने इस समय पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले रखा है. विश्व में इस संक्रमण से अब तक 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. भारत में इस महामारी से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

पाक स्पिनर ने इस भारतीय को बताया सबसे खतरनाक बल्लेबाज, बोला- इनके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल

बिलियर्डस और स्नूकर के इस विश्व चैंपियन ने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर लिखा ‘एक बड़े कारण के लिए छोटा सा योगदान. ‘पीएम केयर्स’ कोष में पांच लाख रुपये का अनुदान दिया. आइए जागरूकता, प्रेम, करुणा और मानवता की भलाई के लिए एकता की भावना का प्रसार करें. जय हिंद.’


पंकज आडवाणी से पहले दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, केदार जाधव, पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान भी इसके लिए योगदान कर चुके हैं.

…तो क्या Coronavirus बदल देगा क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी आदतें

गौरतलब है कि कोरोनावायरस की चेन को तोड़ने के लिए भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है. इस दौरान देशवासियों से घरों में रहने की अपील की जा रही है. खिलाड़ी भी इस समय घरों में कैद होने को मजबूर हैं. उन्हें आउटडोर प्रैक्टिस नहीं मिल पा रही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.