30 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के बाद सातवें आसामन पर हैं लिवरपूल के कोच जुर्गेन क्लॉप

इंग्लैंड के फुटबाल क्लब लिवरपूल के कप्तान जोर्डन हैंडरसन अपनी टीम की खिताबी जीत से काफी खुश है।

Published: June 26, 2020, 6:00 PM IST

30 साल के खिताबी सूखे को खत्म कर लिवरपूल (Liverpool FC) क्लब के इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League) के खिताब पर कब्जा करने के बाद से कोच जुर्गेन क्लॉप सातवें आसामन पर हैं। मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराने के बाद लिवरपूल ने ये खिताब जीता। अपने नाम कर लिया। क्लॉप की टीम ने दूसरे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर 23 अंकों की बढ़त के साथ यह खिताब अपने नाम किया।

क्लॉप ने लिवरपूल की वेबसाइट पर कहा कि वो अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से अभिभूत हूं। मुझे नहीं पता, ये सब कुछ का मिश्रण है। मुझे राहत मिली है। मैं खुश हूं और मुझे गर्व है। मैं अब लड़कों पर इससे ज्यादा और गर्व नहीं कर सकता। हमें पता था कि ये हो सकता है। ऐसा नहीं हो सकता है, ये हमें नहीं पता था।”

उन्होंने कहा, “मैं उस तरह का सपना नहीं देख सकता था। हम तीन साल पहले इसके करीब नहीं थे। लेकिन लड़कों ने पिछले दो-ढाई सालों में जो कुछ भी किया है, उसे देखते हुए हम एक साल पहले हम वास्तव में करीब थे। ये बिल्कुल अविश्वसनीय है।”

कोच ने इस खिताबी जीत को फैन्स को समर्पित करते हुए कहा, “मेरा संदेश आप सबके लिए है। मुझे उम्मीद है कि आप इसे महसूस करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आपने इसे कल रात देखा था।”

खिताबी जीत सुनिश्चित होने के बाद क्लब के कप्तान जॉर्डन हेंडरसन ने क्लब की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, “ये शानदार अहसास है, ईमानदारी से कहूं तो बयां करना मुश्किल है। लेकिन अंतिम सीटी बजने के बाद बहुत अच्छा लग रहा था। अंतत: खिताब जीतना एक सुखद अहसास है।”

‘एहसास को शब्दों में बयान करना मुश्किल’

उन्होंने कहा, “मैं प्रीमियर लीग जीतने के अहसास को कभी शब्दों में बयां नहीं कर सकता, जिस तरह मैं चैम्पियंस लीग जीतने को नहीं कर सकता। ये एक अलग अहसास है और मुझे इस पर गर्व है। मैं जब इस क्लब में पहली बार आया था तब से इस मैनेजर, खिलाड़ियों, प्रशंसकों के साथ के साथ जो सफर तय किया है उसका हिस्सा बन सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ये खास है।”

हैंडरसन ने कहा, “ये अपने अंदर ललक को जिंदा रखने की बात है। मुझे कभी इस बात में शक नहीं था क्योंकि हमने पहले भी इस बात को साबित किया है कि हम में ललक है। हमने ट्रॉफी जीती हो या हारी हो, हमने सब कुछ सही किया था इसलिए मुझे कोई शक नहीं था कि हम सही तरह से काम करेंगे।”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.