COVID-19: लॉकडाउन के बीच पुलिस की भूमिका में सड़कों पर उतरा T20 वर्ल्ड कप का हीरो, देखें तस्वीरें

कोविड-19 महामारी से भारत में अब तक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि लगभग 800 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं

Published: March 28, 2020, 12:52 PM IST

कोविड-19 महामारी के कारण भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहें. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुनिया में लगभग सभी खेल प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है. भारत में कोरोनावायरस से अब तक 800 से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि 20 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. कुछ भारतीय खिलाड़ी भी इस समय कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में देशव्यापी बंद के दौरान पुलिस की अपनी ड्यूटी निभाते हुए सड़कों पर उतरकर लोगों से अपने घरों में रहने का आग्रह कर रहे हैं.

विश्व कप विजेता क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह, राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार और एशियाई चैंपियन कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर सभी पूर्णकालिक पुलिस अधिकारी हैं और खेल जगत में उनकी उपलब्धियों के कारण उन्हें यह नौकरी मिली है.

‘ऐसे समय में संयम सबसे बड़ी कुंजी’

मोहाली में डीएसपी के पद पर तैनात राजपाल ने कहा, ‘मैं पुलिस की पूर्णकालिक नौकरी कर रहा हूं और इस समय मुख्य काम लॉकडाउन का पालन कराना है. इसके साथ ही जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराने पर भी हमारा जोर है.’

विराट कोहली बोले-COVID-19 से लड़ाई नहीं आसान, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

बकौल राजपाल, ‘ऐसे समय में संयम सबसे बड़ी कुंजी है और पुलिस का मानवीय चेहरा भी लोगों को देखने को मिल रहा है. हम कोशिश यही कह रहे है कि लोगों को धीरज बंधा सकें और तकलीफ से निकाल सकें.’

‘इस समय एक अलग तरह की चुनौती सामने है’

टी20 विश्व कप 2007 में फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चमत्कारिक आखिरी ओवर डालने वाले जोगिंदर ने कहा, ‘मैं 2007 से हरियाणा पुलिस में डीएसपी हूं. इस समय एक अलग तरह की चुनौती सामने है. हमारी ड्यूटी सुबह छह बजे से शुरू हो जाती है जिसमें लोगों को जागरूक करना, बंद का पालन करना और चिकित्सा सुविधायें देना शामिल है.’


‘लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही यह वायरस रूक सकेगा’

गुरूग्राम पुलिस में एसीपी राष्ट्रमंडल खेल 2006 स्वर्ण पदक विजेता अखिल कुमार ने कहा ,‘लोग सहयोग कर रहे हैं. जरूरी सामान मिलने से ज्यादा घबराहट भी नहीं है. लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही यह वायरस रूक सकेगा. लोग भी समझ रहे हैं.’ अखिल अपने दोस्तों  साथ पैसा इकट्ठा करके जरूरतमंदों को खाने पीने का सामान और सैनिटाइजर्स दे रहे हैं.

‘हमें पता है कि भूख क्या होती है’

रेवाड़ी में तैनात एशियाई कांस्य पदक विजेता जितेंदर ने कहा ,‘हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम जमीन से जुड़े हैं और हमें पता है कि भूख क्या होती है.’

लोगों ने की मदद तो कीवी क्रिकेटर जुटा पाया घर लौटने के पैसे, छलके आंसू, देखें VIDEO

अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री विजेता ठाकुर हिमाचल प्रदेश पुलिस में हैं. बिलासपुर में तैनात जितेंदर ने कहा ,‘हम मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर्स लेकर चलते हैं लेकिन सबसे बड़ी सुरक्षा यही है कि लोग सड़कों पर नहीं निकलें.’

खिलाड़ी होने के नाते इन सभी को संयम की अहमियत पता है और इससे उन्हें मौजूदा हालात से निपटने में मदद मिल रही है. दो बार के ओलंपियन कुमार ने कहा ,‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग हमारी फोर्स का सूत्रवाक्य है. हम इस पर पूरा अमल करने की कोशिश कर रहे हैं.’ कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी अपनी पुलिस की ड्यूटी का बखूबी पालन कर रहे हैं.

View this post on Instagram

Please Stay home save lives

A post shared by AJAY THAKUR (@ajaythakurkabaddi) on


गौरतलब है कि इस समय विश्व में लगभग 6 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जबकि लगभग 20 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस वर्ष जुलाई-अगस्त में आयोजित होने वाला टोक्यो ओलंपिक भी अगले साल के लिए टाल दिया गया है जबकि भारत की बहु-प्रतिक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.