दर्शकों के बगैर क्रिकेट मैच शुरू कर देने चाहिए : जस्टिन लैंगर

कोरोनावायरस संक्रमण के पूरी दुनिया में फैलने से क्रिकेट सहित दूसरे खेलों को रोकना पड़ा

Published date india.com Published: April 5, 2020 8:07 AM IST
Justin Langer @ians
Justin Langer @ians

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस समय दुनिया भर में खेल की लगभग सभी प्रतियोगिताएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं. खिलाड़ी अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं. उधर, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण जिन मैचों को रोका गया उन्हें हालात सामान्य होने पर स्टेडियम में बिना दर्शकों के शुरू कर देना चाहिए.

कोरोना वायरस संक्रमण के पूरी दुनिया में फैलने से क्रिकेट सहित दूसरे खेलों को रोकना पड़ा. लैंगर ने कहा कि स्टेडियम में बिना दर्शकों के क्रिकेट शुरु होने से प्रशंसकों को घर बैठे खेल का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

पीटरसन बोले-हर हाल में होना चाहिए IPL 2020 का आयोजन, बताया तरीका

लैंगर ने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते है, तब आप आयु वर्ग के क्रिकेट खेलते है तो वहां कोई दर्शक नहीं होता है. आप खेलते हैं क्योंकि आपको खेल से प्यार है, आपको दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है.’

लैंगर ने कहा, ‘इस खेल से प्यार करने वालों का आप टेलीविजन या रेडियो के जरिए मनोरंजन कर सकते हैं. मैदान में बिना दर्शकों के खेलने से भी रौनक ज्यादा फीकी नहीं होगी.’

खेल से गद्दारी इस्‍लाम के खिलाफ, ऐसा करने वाले को दी जाए फांसी: जावेद मियांदाद

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गौरतलब है कि कोराना के कारण कई टीमें बीच में ही अपना दौरा छोड़कर स्वदेश लौट गईं. दक्षिण अफ्रीकी टीम भी भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने आई थी लेकिन उसे बिना कोई मैच खेले बिना ही स्वदेश लौटना पड़ा. सीरीज का पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि दूसरा और तीसरा वनडे कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण नहीं खेला जा सका.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.