कोविड-19 (Covid-19) वैश्विक महामारी ने इस समय पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है. कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है. भारत सरकार लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रही है ताकि इस वायरस के चेन को तोड़ा जा सके. भारत में अब तक इस संक्रमण से 40 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या लगभग 1500 पहुंच गई है. इसके चलते दुनिया भर में सभी खेल प्रतियोगिताएं लगभग स्थगित कर दी गई हैं. खिलाड़ियों को अपने घरों में कैद होने पर मजबूर होना पड़ रहा है उन्हें आउटडोर प्रैक्टिस नहीं मिल पा रही हैं.
कोरोना वायरस पीड़ितों के इलाज के लिए विश्व कप फाइनल में पहनी जर्सी नीलाम करेंगे जोस बटलर
देश में लॉकडाउन के कारण पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के शिविर में शामिल 400 मीटर की वर्ल्ड जूनियर चैंपियन और एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास (Hima Das) सहित दूसरे कई एथलीटों ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू से मांग की है कि उन्हें परिसर के अंदर आउटडोर प्रशिक्षण की अनुमति दी जाए. एनआईएस पटियाला में बाहरी लोगों के आने की अनुमति नहीं है.
‘खिलाड़ियों को एक-दो दिनों में मंत्रालय से जवाब मिलने की उम्मीद’
इस कदम का समर्थन कर रहे सहायक राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच राधाकृष्णन नायर (Radhakrishan Nayyar) ने पीटीआई को बताया कि एनआईएस में हिमा के नेतृत्व में शिविर में शामिल खिलाड़ियों को एक-दो दिनों में मंत्रालय से जवाब मिलने की उम्मीद है.
नायर ने पटियाला से फोन पर कहा, ‘हिमा और कुछ अन्य एथलीटों ने खेल मंत्री को लिखा है कि उन्हें दिन में एक या दो घंटे अलग-अलग समय में छोटे समूहों में अभ्यास करने की अनुमति दी जाए ताकि वे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अभ्यास कर सकें.’
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने रीजीजू को लिखा है कि अगर प्रशिक्षण की अनुमति नहीं है तो उन्हें घर भेज दिया जाए. (लेकिन) घर जाना संभव नहीं है क्योंकि देश में लॉकडाउन है और प्रधानमंत्री ने कहा है कि हर किसी को वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं. इसलिए, मंत्रालय उन्हें घर वापस जाने की अनुमति नहीं देगा लेकिन आउटडोर प्रशिक्षण के विकल्प पर विचार संभव है. हमें एक-दो दिन में इसके बारे में पता चल जाएगा.’
अन्य प्रशिक्षक भी हैं सहमत
नायर ने कहा कि उन्होंने और दूसरे प्रशिक्षकों ने इस विचार का समर्थन किया है क्योंकि इससे शिविर में शामिल किसी भी खिलाड़ी के कोरोनावायरस की चपेट में आने का खतरा नहीं है.
एनआईएस पटियाला में इस समय 41 एथलीट हैं
एक शीर्ष कोच ने कहा, ‘एनआईएस में हमारे साथ 41 एथलीट हैं और खिलाड़ियों का हॉस्टल से ट्रैक एवं फील्ड क्षेत्र से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर है. हम छोटे समूहों (आठ एथलीट) में एक या दो घंटे का अभ्यास कर सकते हैं.’
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी से अब तक पूरी दुनिया में 40 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 8 लाख से अधिक लोग इस संक्रमण से संक्रमित हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.