कचरा उठाने वालों की मदद के लिए युजवेंद्र चहल ने शतरंज खेलकर जुटाए इतने लाख रुपये

‘चेस फॉर चैरिटी’ का आयोजन शनिवार को चेस डॉट काम पर किया गया

Published date india.com Published: April 27, 2020 10:52 AM IST
Yuzvendra Chahal, Yuzvendra Chahal age, Yuzvendra Chahal news, Yuzvendra Chahal ipl, Shoaib Malik, Shoaib Malik age, Shoaib Malik news, Shoaib Malik psl, Steve Smith, Steve Smith news, Steve Smith age, Cricket News
Yuzvendra Chahal @twitter

कोविड-19 वैश्विक महामारी से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही है. दुनिया भर में कोरोनावायरस से 2 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लाख के करीब लोग इससे संक्रमित हैं. भारत में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हजार को पार कर चुकी है. खेल की सभी गतिविधियां इस समय ठप्प हैं. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद और भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सहित अन्य खिलाड़ियों ने ऑनलाइन शतरंज चैरिटी प्रतियोगिता के जरिए कचरा बीनने वाले समुदाय की कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 8.8 लाख रुपए जुटाए हैं.

रिकॉर्ड 4 बार IPL खिताब जीत चुके रोहित शर्मा का अब सिर्फ इस ट्रॉफी को जीतना है सपना

‘चेस फॉर चैरिटी’ का आयोजन शनिवार को चेस डॉट काम पर किया गया जिसमें भारत के नंबर एक खिलाड़ी आनंद, दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित गुजराती, ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन, महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव और क्रोएशिया के एंटोनियो राडिच की टीम कामेडियन (हास्य कलाकार) की टीम के खिलाफ उतरी जिसमें बिस्व कल्याण रथ, समय रैना, अभिषेक उपामन्यु और आकाश मेहता शामिल थे.

पूर्व राष्ट्रीय अंडर-12 चैंपियन चहल ने भी धन जुटाने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. उन्होंने पांच अप्रैल को भी ऑनलाइन ब्लिट्ज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था.

आंनद ने 11 अप्रैल को भी एक ऑनलाइन टूर्नामेंट के जरिए प्रधानमंत्री ‘केयर्स’ कोष के लिए 4.5 लाख रुपये जुटाए थे.

हनुमा विहारी ने विराट कोहली के खेल के सबसे अच्छे हिस्से का किया जिक्र, बोले-मैंने कप्तान से बहुत कुछ सीखा है

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

चेस डॉट कॉम-इंडिया के निदेशक और अंतरराष्ट्रीय मास्टर राकेश कुलकर्णी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘इस टूर्नामेंट के जरिए 8.86 लाख रूपये की राशि जुटाई गई जिसमें आनंद और गुजराती सहित कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. शतरंज खिलाड़ियों का यह अच्छा प्रयास था.’

‘चेकमेट कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ब्लिट्ज टूर्नामेंट’ का आयोजन 2 मई को 

वहीं शतरंज केरल राज्य सरकार की इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए धन राशि जुटाने के लिये दो मई को ‘चेकमेट कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ब्लिट्ज टूर्नामेंट’ का आयोजन करेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.