इंग्लैंड में वनडे टूर्नामेंट खेलेंगे क्रुणाल पांड्या, वारविकशर से किया करार

31 साल के क्रुणाल पांड्या इस सीजन 2 से 23 अगस्त के बीच खेले जाने वाले रॉयल लंदन कप वनडे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.

Published date india.com Published: July 1, 2022 3:58 PM IST
इंग्लैंड में वनडे टूर्नामेंट खेलेंगे क्रुणाल पांड्या, वारविकशर से किया करार
क्रुणाल पांड्या @ICCTwitter

टीम इंडिया के युवा स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या अगस्त में इंग्लैंड में जाकर वनडे चैंपियनशिप में खेलते नजर आएंगे. पांड्या के साथ इंग्लैंड की अग्रणी काउंटी वारविकशर ने करार किया है. अब वह 2 से 23 अगस्त के बीच खेले जाने वाले रॉयल लंदन कप वनडे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.

टीम के क्रिकेट निदेशक पॉल फारब्रेस के हवाले से मीडिया बयान में कहा गया, ‘कृणाल क्लब के लिए शानदार करार हैं और मुझे एजबेस्टन में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. क्रुणाल अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब टीम को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेंगे.’

बाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज 31 वर्षीय क्रुणाल ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने इस मैच में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा था, जो एकदिवसीय पदार्पण पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है.

फारब्रेस ने क्रुणाल को ‘विश्व प्रसिद्ध ऑलराउंडर’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम के प्रभावशाली टी20 प्रदर्शन के कारण हमारे कई खिलाड़ी ‘द हंड्रेड’ में खेल रहे होंगे. लेकिन सफल टीमों के साथ ऐसा हमेशा होता है. ऐसे में हमारे लिए विश्व प्रसिद्ध ऑलराउंडर को जोड़ने का अवसर शानदार है.’

मुंबई इंडियंस के साथ कई आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कृणाल पिछले सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे.

क्रुणाल ने कहा, ‘मैं काउंटी क्रिकेट खेलने और वारविकशर जैसे ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने का मौका पाकर बेहद उत्साहित हूं. एजबेस्टन क्रिकेट खेलने के लिए एक विशेष स्थान है और मैं इसे अपना घर कहने का इंतजार कर रहा हूं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं क्लब के साथ 50 ओवर के सफल अभियान में अपनी भूमिका निभा सकूंगा. मैं अपनी टीम के साथियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं.’

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल ने 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय और पांच एकदिवसीय मैच खेले हैं. उन्होंने 76 लिस्ट ए मैचों में 2,231 रन बनाए और 89 विकेट लिए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.