Hindi

टी20 फॉर्मेट में 15 साल में भारत के 9वें कप्तान बने हार्दिक पांड्या, देखें कप्तानों की लिस्ट

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम को 15 साल से ज्यादा समय से खेल रही है और अब तक भारत के 8 खिलाड़ियों को टीम की कमान संभालने का गौरव प्राप्त हुआ है.

Written By: India.com Hindi Sports Desk
Updated: June 15, 2022 9:43 PM IST

इस महीने की शुरुआत में रिषभ पंत (Rishabh Pant) साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कमान संभालते नजर आ रहे हैं तो महीने के अंतिम सप्ताह में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) यह काम करते नजर आएंगे. हार्दिक को बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान चुना है. इस फॉर्मेट में वह भारतीय टीम 9वें कप्तान होंगे. दिसंबर 2006 में इस फॉर्मेट में पहली बार कदम रखने वाली टीम इंडिया 15 साल के इतिहास में अब तक 8 कप्तानों को आजमा चुकी है.

Advertising
Advertising

भारतीय टीम को जून के अंतिम सप्ताह में 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए बुधवार शाम को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया.

हार्दिक पांड्या से पहले ये खिलाड़ी संभाल चुके हैं भारतीय टीम की कमान

  1. वीरेंद्र सहवाग
  2. महेंद्र सिंह धोनी
  3. सुरेश रैना
  4. अजिंक्य रहाणे
  5. विराट कोहली
  6. रोहित शर्मा
  7. शिखर धवन
  8. रिषभ पंत भारत की कमान संभाल चुके हैं.

अब अपने 165वें टी20 इंटरनेशनल मैच में जब टीम इंडिया डबलिन के मैदान पर उतरेगी तो वह अपने 9वें कप्तान के नेतृत्व में यहां कदम रखेगी.

हार्दिक के पास कप्तानी का सिर्फ एक अनुभव लेकिन परिणाम 100 में 100

28 वर्षीय हार्दिक पांड्या के कप्तानी के अनुभव की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2022 से पहले कभी किसी भी स्तर पर कोई कप्तानी नहीं की थी. लेकिन गुजरात टाइटन्स (GT) ने जब उनकी काबिलियत पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी तो हार्दिक ने भी खुद को साबित करने में देर नहीं लगाई.

हार्दिक ने कप्तानी की अपनी पहली ही परीक्षा में 100 में से 100 नंबर भी प्राप्त कर लिए. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन बना दिया. इसके बाद वह भारतीय सिलेक्टर्स की भी नजर में आ गए. सिलेक्टर्स उनमें भी भारतीय टीम के भविष्य कप्तान की संभावनाएं देख रहे हैं.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें