भारत vs पाकिस्तान: इन क्लासिक टकराव ने भारत-पाकिस्तान मैचों में लगाया है और भी तड़का

जब-जब भारत और पाकिस्तान आपस में मैच खेलते हैं तो दोनों देशों का रोमांच और उनकी प्रतिद्वंद्विता देखते ही बनती है. यहां कुछ ऐसे ही हॉट मोमेंट्स की यादें हैं.

Written by: Jaideep Ghosh
Published: August 22, 2022, 9:17 PM IST

भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा ही हाई वोल्टेज मुकाबले रहते हैं. इन मैचों में खिलाड़ियों के बीच हुए टकराव ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है. दोनों देश जब भी आमने-सामने होते हैं तो जुनून अपने चरम पर होता है. मैच में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दोनों देशों के नागरिक भी सब कुछ छोड़कर मैच में मशगूल हो जाते  हैं और पूरे दिल से अपनी-अपनी टीम की जीत की कामना करते हैं.

मैच का रोमांच ऐसा होता है कि खिलड़ी ही नहीं सोशल मीडिया पर फैन्स भी एक-दूसरे को स्लेज करते हैं. मैच में खेल रहे खिलाड़ी भी शांत नहीं रह पाते और उनकी भावनाएं भी उबाल पर होती हैं. इस रविवार को एक बार फिर दोनों देश एशिया कप में आमने-सामने होंगे और इस बार कम से कम दो बार एक-दूसरे से खेलते दिखाई देंगे. इन मैचों से पहले आइए याद करते हैं दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई नोंक-झोंक को.

वेंकटेश प्रसाद vs आमिर सोहेल (ICC वर्ल्ड कप 1996, बेंगलुरु)

भारत-पाकिस्तान मैचों में खिलाड़ियों की तीखी तकरार की बात करें तो यह सबसे दिलचस्प वाकया था, जिसे आज भी सबसे पहले याद किया जाता है. मैच दो चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेला जा रहा था,तो इसका रोमांचक होना स्वभाविक था. पाकिस्तान 288 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था. पाकिस्तानी कप्तान आमिर सोहेल अपने ओपनिंग पार्टनर सईद अनवर के साथ रंग जमा चुके थे. इस बीच उन्होंने वेंकटेश प्रसाद को प्वॉइंट पर चौका जड़कर उन्हें बल्ला दिखाया कि उनकी हर गेंद को वहीं भेजूंगा. लेकिन अगली ही गेंद पर प्रसाद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं और उन्होंने फिर सोहेल को जिस अंदाज में पवेलियन का रास्ता दिखाया उसने भारतीय फैन्स का दिल ही जीत लिया.

गौतम गंभीर vs शाहिद अफरीदी (कानपुर 2007)

5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा था. यहां रन दौड़ने के दौरान शाहिद अफरीदी जानबूझकर गंभीर के रास्ते में आकर टकरा गए. लेकिन गंभीर ईंट का जवाब पत्थर से देना भी जानते हैं. अब अफरीदी गंभीर को काफी कुछ बोल रहे थे लेकिन गंभीर चुप बैठने वालों में से नहीं थे और उन्होंने अफरीदी को खूब खरी-खरी सुनाई, जिसे वह जीवन भर याद रखेंगे. 

गौतम गंभीर vs कामरान अकमल (एशिया कप 2010, दाम्बुला)

श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप मैच में गौतम गंभीर शाहिद अफरीदी और सईद अजमल की स्पिन को बेहतर ढंग से संभाल रहे थे. लेकिन विकेट के पीछे खड़े कामरान अकमल जबरदस्ती जोर-जोर से अपील कर रहे थे. मैच के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तो फिर मामला अकमल के लिए आसान नहीं था. दोनों पहले एक-दूसरे की आंख में आंख डालकर एक-दूसरे को देर तक घूर रहे थे. इस मामले को शांत करने के लिए अंपायरों समेत पाकिस्तान टीम और कप्तान एमएस धोनी को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा.

हरभजन सिंह vs शोएब अख्तर (एशिया कप 2010, दाम्बुला)

इसी मैच में चीजें एक बार फिर तब मुश्किल हो गईं, जब भारत चेज करते हुए जीत के करीब था. हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर की एक गेंद को छक्का जड़कर मैदान के बाहर भेज दिया. अब भला कौन तेज गेंदबाज पुछल्ले बल्लेबाज द्वारा ऐसा शॉट खेले जाने को हल्के में ले सकता है. इसके बाद अपने अगले ओवर में अख्तर ने भज्जी के खिलाफ तीखे बाउंसर्स फेंकें, जिसके बाद दोनों में खूब तू-तू मैं-मैं हो गई. हालांकि भज्जी ने अपना गुस्सा मोहम्मद आमिर को छक्का मारकर मामले पर अपना दबदबा बना दिया और फिर भारत की जीत के बाद भज्जी ने अख्तर को इशारा करते हुए अपना दम दिखा दिया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.