इंग्लिश प्रीमियर लीग से ज्यादा पैसा कमाता है IPL, यह देखकर होती है खुशी: Sourav Ganguly

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- मै जिस खेल से जुड़ा हूं, उसकी तरक्की देखकर बहुत खुशी होती है. यह फुटबॉल की प्रसिद्ध लीग EPL से ज्यादा राजस्व जुटाने वाली लीग है.

Published date india.com Published: June 12, 2022 7:31 PM IST
इंग्लिश प्रीमियर लीग से ज्यादा पैसा कमाता है IPL, यह देखकर होती है खुशी: Sourav Ganguly
सौरव गांगुली @Twitter

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि अब आईपीएल का स्वरूप बड़ा होता जा रहा है और यह लीग अब फुटबॉल की नामी लीग इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) से ज्यादा राजस्व कमाने वाली लीग बन गई है. आईपीएल में इस सीजन दो नई टीमों की एंट्री हुई है और अब यह लीग 10 टीमों वाली लीग बन गई है.

दो नई टीमों के जुड़ने से अब लीग मैचों की संख्या बढ़ गई है. इस लीग में इस सीजन 60 की बजाए कुल 70 लीग मैच खेले गए. गांगुली ने इस लीग के बढ़ते स्वरूप पर कहा कि मैंने इस खेल को विकसित होते देखा है, जहां मेरे जैसे खिलाड़ी कभी कुछ सौ रुपये ही कमा पाते थे और अब वे करोड़ो कमाने की क्षमता रखते हैं.

49 वर्षीय सौरव गांगुली न कहा, ‘यह खेल (लीग) फैन्स के द्वारा, देश के लोगों द्वारा और बीसीसीआई द्वारा चलाया जा रहा है, जिसे क्रिकेट फैन्स ने तैयार किया है. यह खेल बेहद मजबूत है और ऐसे ही विकसित होना जारी रहेगा.’

सौरव गांगुली लीडरशिप काउंसिल के एक कार्यक्रम में टाइम्स स्ट्रेटेजिक सॉल्यूशन्स लिमिटेड के वर्ल्ड वाइड मीडिया के सीईओ दीपक लांबा से बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘अब आईपीएल इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) से ज्यादा राजस्व जुटाने लगा है. मुझे इससे बहुत खुशी और गर्व होता है. क्योंकि जिस खेल से मुझे प्यार है वह अब बहुत मजबूत हो चुका है.’

इन दिनों आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी चल रही है. बीसीसीआई ने अगले 5 साल (2023-27) के लिए निविदाएं मंगाई थीं और अब ई-नीलामी के जरिए यह नीलामी जारी है, जिसमें देश की कई नामी कंपनियां भाग ले रही हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.