Afghanistan vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम भले ही जीत दर्ज करने में विफल रही हो लेकिन इसके बावजूद अनुभवी स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) ने एक बड़ कीर्तिमान अपने नाम किया. खेल के सबसे छोटे प्रारूप में राशिद ने 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. टी20 क्रकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले वो चौथे गेंदबाज हैं. अफगानिस्तान की टीम के लिए आज मैच में जीत बेहद जरूरी थी. राशिद की टीम मैच हारने के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है. अब भारत भी नॉकआउट स्टेज से बाहर हो गया है.
राशिद खान (Rashid Khan) ने न्यूजीलैंड की पारी के नौवें ओवर में मार्टिन गुप्टिल को आउट कर टी20 में अपने 400 विकेट पूरे किए. उन्होंने 289वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जो नया रिकॉर्ड है.
राशिद से पहले ड्वेन ब्रावो को इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी है जिन्होंने 364 मैचों में इसे हासिल किया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर के नाम टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट है. उनके नाम 512 मैचों में 563 विकेट दर्ज हैं.
टी20 में 400 विकेट लेने वालों की सूची में इमरान ताहिर (320 मैचों में) और सुनील नारायण (362 मैचों में) भी शामिल हैं. राशिद ने इस दौरान प्रति ओवर 6.34 रन खर्च किये है और इस मामले में 200 से अधिक मैच खेलने वालों में सिर्फ नारायण का आंकड़ा उन से बेहतर है. वह इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ इस टी20 विश्व कप के मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज बने.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.